क्या 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सच में है विराट-रोहित की जरूरत? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया सटीक जवाब!

Rohit Sharma-Virat Kohli: टीम इंडिया का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. सभी के मन में सवाल है कि रोहित और विराट अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. अब इरफान पठान ने बताया कि भारतीय टीम को रोहित-विराट की जरूरत है या नहीं.

Rohit Sharma Virat Kohli

रोहित-विराट को लेकर बड़ा बयान (Image Credit: AI Generated)

Rohit Sharma-Virat Kohli: 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य अब वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा करना है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो रही हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. हिटमैन अगले वर्ल्ड कप तक 40 साल और विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे. इसी वजह से उनके खेलने को लेकर सवाल उठते हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इन सवालों का सटीक जवाब दिया है.

विज्ञापन

क्या टीम इंडिया को है रोहित शर्मा की जरूरत?

इरफान पठान ने JioStar पर बात करते हुए बताया कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होने जा रहा है, जहां रोहित शर्मा का शॉर्ट-पिच गेंदबाजी को खेलने का अनुभव काम आएगा. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वो शॉर्ट-पिच गेंदों को बढ़िया तरह से संभाल लेते हैं. उनके पास शानदार टाइमिंग है और वो काफी जल्दी पोजीशन में आ जाते हैं. साउथ अफ्रीका में जहां गेंद को अधिक स्विंग और बाउंस मिलता है, वहां रोहित शर्मा छोटी गेंदों को मैदान से बाहर करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं.’

विज्ञापन

विराट कोहली पर क्या बोले इरफान?

इरफान पठान ने विराट कोहली के वनडे रिकॉर्ड और चेज करने की क्षमता के बारे में बात की. उन्होंने यह भी कह दिया कि अगर भारत को अगला वर्ल्ड कप जीतना है, तो फिर रोहित-विराट की उन्हें सख्त जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली के पास मिडिल ऑर्डर में काफी अनुभव है. वनडे में उनसे बेहतर कोई नहीं है. नंबर 3 पर विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड सबकुछ साबित करता है.’

विज्ञापन

पठान ने आगे कहा, ‘अगर भारतीय टीम शुरुआत में विकेट गंवाती है, तो विराट कोहली आकर पारी संभाल सकते हैं. उन्हें लंबी पारियां खेलना पसंद है और जब लक्ष्य का पीछा करने की बात आती है, तो वो दुनिया में सबसे बेस्ट हैं. टीम इंडिया अगर साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप जीतने के लिए जा रही है, तो उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली के इन गुणों की आवश्यकता जरूर होगी.’

ये भी पढ़ें:- केन विलियमसन के संन्यास पर पिघला दिग्गजों का दिल, विराट, सचिन और गंभीर ने लिखीं भावुक कर देने वाली बातें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ