IND vs PAK Live Streaming: рдХрд┐рддрдиреЗ рдмрдЬреЗ рд╢реБрд░реВ рд╣реЛрдЧрд╛ рднрд╛рд░рдд-рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдХрд╛ рд╣рд╛рдИ-рд╡реЛрд▓реНрдЯреЗрдЬ рдореБрдХрд╛рдмрд▓рд╛? рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХрд╣рд╛рдВ рдФрд░ рдХреИрд╕реЗ рджреЗрдЦреЗрдВ рд▓рд╛рдЗрд╡
Women’s T20 World Cup 2026, IND vs PAK Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहली बार T20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.
भारत-पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
---खबर नीचे जारी है---
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की महिला टीमों के बीच यह मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगी. भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई फातिमा सना करेंगी. टीम इंडिया इस मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करना चाहेगी.
कहां देखें IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. ऐसे में फैंस अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर भी इस महामुकाबले का आनंद ले सकेंगे.
---खबर नीचे जारी है---
IND vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें से 6 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है और भारतीय टीम एक बार फिर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
#WomenInBlue have defined this 𝗚𝗥𝗘𝗔𝗧𝗘𝗦𝗧 𝗥𝗜𝗩𝗔𝗟𝗥𝗬 for years. 💙🔥