Harmanpreet Kaur on No Handshake: वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मैच खेला जाने वाला है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2025 के बाद से ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी है. भारतीय टीम अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाती है. मेंस की तरह वुमेंस टीम ने भी हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रखी है. सभी के मन में सवाल है कि वुमेंस एशिया कप में भी दोनों टीमों की खिलाड़ी हाथ मिलाएंगी या नहीं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से इसे लेकर सवाल पूछा गया और उनकी ओर से हैरान करने वाला जवाब सामने आया.
भारतीय टीम की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया है. भारतीय खिलाड़ी सिर्फ खेल पर फोकस कर रहे हैं. सितंबर 2025 में मेंस टीम ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. यह चीज महिला टीम ने वुमेंस ODI और T20 वर्ल्ड कप में जारी रखी.
वुमेंस एशिया कप में बदलेगा फैसला?
वुमेंस एशिया कप 2026 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों की कप्तान नजर आईं. हरमनप्रीत कौर से इसी बीच पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की संभावना को लेकर सवाल किया गया. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हम किसी एक टीम पर फोकस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह हमारे लिए मुश्किल रहेगा. सभी टीमें अच्छा कर रही हैं और हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रहे हैं. हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे.’ हरमनप्रीत ने साफ जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने संकेत दे दिए कि ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की उल्टी गिनती शुरू, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
भारत के खिलाफ मैच को लेकर क्या बोलीं फातिमा सना?
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से भी भारत के खिलाफ महामुकाबले को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने साफ कर दिया कि वह टीम इंडिया के विरुद्ध इस मैच का आनंद लेना चाहती हैं और दुबई की परिस्थितियों का उन्हें कुछ हद तक फायदा जरूर मिलेगा.
सना ने कहा, ‘हम 5 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का आनंद लेना चाहते हैं. T20 क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें उस दिन जो बेहतर खेलता है, उसे जीत मिलती है. हम दुबई में खेलते हैं और यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं. हमारे पास ऐसी प्लेयर्स हैं, जो इन स्थितियों में अच्छा कर सकती हैं.’
ये भी पढ़ें:- ‘मैं पूरी मेहनत…’, टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, अभी नहीं छोड़ी है उम्मीद
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
18 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
41 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
51 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
57 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines