वुमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच जारी रहेगा 'नो हैंडशेक'? हरमनप्रीत कौर के जवाब ने चौंकाया

Harmanpreet Kaur on No Handshake: वुमेंस एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है. सभी के मन में सवाल है कि दोनों टीमों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं. अब भारतीय कप्तान हरमानप्रीत कौर ने इसका जवाब दिया है.

ind vs pak womens

हरमनप्रीत कौर ने भारत-पाकिस्तान प्लेयर्स के बीच हैंडशेक की संभावना पर बात की (Image: AI Generated)

Harmanpreet Kaur on No Handshake: वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मैच खेला जाने वाला है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2025 के बाद से ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी है. भारतीय टीम अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाती है. मेंस की तरह वुमेंस टीम ने भी हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रखी है. सभी के मन में सवाल है कि वुमेंस एशिया कप में भी दोनों टीमों की खिलाड़ी हाथ मिलाएंगी या नहीं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से इसे लेकर सवाल पूछा गया और उनकी ओर से हैरान करने वाला जवाब सामने आया.

विज्ञापन

भारतीय टीम की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया है. भारतीय खिलाड़ी सिर्फ खेल पर फोकस कर रहे हैं. सितंबर 2025 में मेंस टीम ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. यह चीज महिला टीम ने वुमेंस ODI और T20 वर्ल्ड कप में जारी रखी.

विज्ञापन

वुमेंस एशिया कप में बदलेगा फैसला?

वुमेंस एशिया कप 2026 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों की कप्तान नजर आईं. हरमनप्रीत कौर से इसी बीच पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की संभावना को लेकर सवाल किया गया. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हम किसी एक टीम पर फोकस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह हमारे लिए मुश्किल रहेगा. सभी टीमें अच्छा कर रही हैं और हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रहे हैं. हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे.’ हरमनप्रीत ने साफ जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने संकेत दे दिए कि ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी जारी रहेगी.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ मैच को लेकर क्या बोलीं फातिमा सना?

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से भी भारत के खिलाफ महामुकाबले को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने साफ कर दिया कि वह टीम इंडिया के विरुद्ध इस मैच का आनंद लेना चाहती हैं और दुबई की परिस्थितियों का उन्हें कुछ हद तक फायदा जरूर मिलेगा.

सना ने कहा, ‘हम 5 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का आनंद लेना चाहते हैं. T20 क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें उस दिन जो बेहतर खेलता है, उसे जीत मिलती है. हम दुबई में खेलते हैं और यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं. हमारे पास ऐसी प्लेयर्स हैं, जो इन स्थितियों में अच्छा कर सकती हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ