Amit Passi Equals World Record: हार्दिक पांड्या की घरेलू टीम बड़ौदा इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बवाल मचा रही है. पांड्या भी इस टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए कुछ मैच खेलते हुए नजर आए थे. अब वो टीम इंडिया के साथ दोबारा जुड़ चुके हैं. अब उनकी टीम के साथी खिलाड़ी अमित पस्सी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने अपने टी20 डेब्यू मैच में ही तूफानी बल्लेबाजी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसी कारण अब वो IPL ऑक्शन से पहले टीमों की नजर में भी आ चुके हैं.
अमित पस्सी ने किया कमाल
जितेश शर्मा टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं. इसी वजह से बड़ौदा में उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर 26 साल के अमित पस्सी की टीम में एंट्री हुई. बड़ौदा का SMAT के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में सर्विसेस से सामना हुआ. इस मुकाबले में पस्सी ओपनिंग करते हुए नजर आए और उन्होंने अपने टी20 डेब्यू मैच में ही गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाना शुरू किया और मात्र 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वो 55 गेंदों में 114 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के जड़े. अपने पहले मैच में पस्सी ने सभी का दिल जीत लिया.
ये भी पढ़ें:- SMAT में 197 रन, 14 छक्के… फिर भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले बड़ा मैच? सामने आया चौंकाने वाला कारण
अमित पस्सी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बड़ौदा के लिए कमाल का शतक जड़ने के साथ ही अमित पस्सी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. पूरी दुनिया में टी20 डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के नाम है, जिन्होंने 2015 में सैलकोट स्टैलियन्स के लिए खेलते हुए 144 रन की पारी खेली थी. 10 साल से उनके नाम ही टी20 डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान था. अब अमित पस्सी ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी पर ली है. वो भी अपने टी20 पदार्पण पर 114 रन बनाने में सफल हुए.
IPL टीमों की रहेंगी नजरें
इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को होने वाला है. अमित पस्सी न सिर्फ शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि विकेटकीपिंग भी करते हैं. कई सारी टीमों को भारतीय बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है. अमित पस्सी पर बोली लगाना काफी अच्छा साबित हो सकता है. पहले टी20 मैच में ही उन्होंने दिखा दिया कि वो कितने बड़े-बड़े शॉट खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- टी20 और टेस्ट में संन्यास से वापस लौटा ये मैच विनर, 433 दिन बाद दोबारा देश के लिए खेलने की जताई इच्छा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines