SMAT में 197 रन, 14 छक्के... फिर भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले बड़ा मैच? सामने आया चौंकाने वाला कारण

Vaibhav Suryavanshi Missed Last SMAT Match: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच हुआ. इस मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन उनका चुनाव नहीं हुआ. सूर्यवंशी को आखिर मौका क्यों नहीं मिल पाया, सभी के मन में यही सवाल पैदा हो रहा था. अब उनके नहीं खेलने का कारण सामने आया.

Vaibhav Suryavanshi Missed Last SMAT Match

वैभव नहीं खेले आखिरी SMAT मैच

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाई. बिहार का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच उत्तर प्रदेश के खिलाफ था. सभी देखना चाहते थे कि वैभव इस मुकाबले में क्या कमाल करते हैं. हालांकि, वो प्लेइंग 11 का हिस्सा ही नहीं थे और ये हैरान करने वाली बात थी. सूर्यवंशी टूर्नामेंट में बिहार के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर यूपी के खिलाफ सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले.

विज्ञापन

यूपी के खिलाफ क्यों नहीं खेले वैभव सूर्यवंशी?

बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच 8 दिसंबर 2025 यानी आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आखिरी मैच हुआ. वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली. दरअसल, 12 दिसंबर से अंडर 19 एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ हफ्तों पहले हुआ था और वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में जगह मिली. वैभव सूर्यवंशी को अंडर 19 टीम के साथ जुड़ने के लिए दुबई रवाना होना पड़ा. इसी वजह से सूर्यवंशी उत्तर प्रदेश के खिलाफ SMAT में खेलते हुए नजर नहीं आए. एशिया कप राइजिंग स्टार्स और SMAT के बाद अब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप में चौके-छक्कों की बारिश करना चाहेंगे.

विज्ञापन

वैभव के बिना भी बिहार ने जीत लिया मैच

वैभव सूर्यवंशी बिहार के सबसे अहम बल्लेबाज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 197 रन बनाए. इसी बीच उन्होंने 15 चौके और 14 छक्के जड़े. उनकी ओर से नाबाद 108 रन की तगड़ी शतकीय पारी भी आई थी. ऐसे में वैभव का नहीं होना बिहार के लिए जरूर बड़ा झटका था. इसके बावजूद उन्होंने बिल्कुल निराश नहीं किया. उत्तर प्रदेश ने बिहार को 145 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में कप्तान शकिबुल गानी की टीम ने कमाल कर दिया. बिहार के लिए पियूष सिंह ने 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. बिहार ने 6 विकेट से ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच जीत लिया.

विज्ञापन

अंडर 19 एशिया कप में कब-कब खेलते हुए दिखेंगे वैभव?

भारत की अंडर 19 टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलने वाली है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी भी नजर आएंगे. भारत का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

तारीख मैच जगह
12 दिसंबर 2025भारत U19 vs UAE U19 ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई
14 दिसंबर 2025भारत U19 vs पाकिस्तान U19 ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई
16 दिसंबर 2025भारत U19 vs मलेशिया U19 द सेवन स्टेडियम, दुबई

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा-विराट कोहली पर गौतम गंभीर का यू-टर्न! 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ