AFG के खिलाफ सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर! कब तक करेंगे मैदान पर वापसी? हो गया बड़ा खुलासा

Hardik Pandya Return Timeline: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं. उन्हें पैर में चोट आई है. अब पांड्या की वापसी से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है.

Hardik Pandya Return Timeline

हार्दिक पांड्या कब करेंगे वापसी? (Image Credit: AI Generated)

Hardik Pandya Return Timeline: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या तीन मैचों की इस श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं. पांड्या को टीम में शामिल किया गया था लेकिन BCCI ने साफ कर दिया था कि फिटनेस के आधार पर ही उनके अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने पर फैसला लिया जाएगा. हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था लेकिन वो रिकवरी करते हुए चोटिल हो गए. पांड्या की वापसी को लेकर सभी के मन में सवाल है. अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट आया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को लेग स्प्रेन इंजरी हुई है. इसी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे. हार्दिक पांड्या IPL के दौरान चोटिल हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करने की आवश्यकता थी. हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु में BCCI के CoE में जाकर टेस्ट दिया था और वो पास हो गए थे. उन्होंने अपनी रिपोर्ट BCCI को साझा भी कर दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक CoE के आखिरी सेशन के दौरान हार्दिक को फिर से पैर में चोट लग गई.

विज्ञापन

हार्दिक कब तक करेंगे वापसी?

BCCI के एक सोर्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं. उन्हें ठीक होने में लंबा समय नहीं लगेगा और वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं. बता दें कि भारत की इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला 14 जुलाई से शुरू होगी. अभी इसमें एक महीने का समय बचा है. ऐसे में हार्दिक के पास रिकवर करने के लिए पर्याप्त समय है. फिटनेस के आधार पर BCCI उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम में शामिल कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ