---विज्ञापन---

पीएम मोदी देंगे क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा, IPL के बाद अब इस बड़ी लीग की भारत में एंट्री का करेंगे ऐलान!

PM Modi to Announced BBL Opener: IPL दुनिया की सबसे सबसे बड़ी लीग है और अब भारत में एक और बड़ी लीग की एंट्री होने वाली है. पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के खास टूर्नामेंट के एक मैच का भारत में आयोजन होने का ऐलान करने वाले हैं.

---विज्ञापन---

PM Modi to Announced BBL Opener: इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है. भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता का इसमें बहुत बड़ा किरदार है. अब एक और लीग ने भारत में एंट्री करने का मन बना लिया है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का एक मैच भारत में होने वाला है. वो एक से अधिक मैच कराना चाहते थे लेकिन BCCI से उन्हें एक ही मैच की अनुमति मिली. खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी भारत में BBL की आगमन का ऐलान करेंगे.

पीएम मोदी करेंगे बड़ा ऐलान!

7Cricket की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मौजूद रहेंगे. इसी बीच वो ऐलान करेंगे कि बिग बैश लीग के अगले सीजन का शुरुआती मैच चेन्नई में आयोजित होगा. काफी महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की BCCI से भारत में अपनी लीग के मैच कराने की बात चल रही थी. आखिरकार दोनों बोर्डों के बीच अगले सीजन का शुरुआती मैच कराने पर सहमति बन गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव फिर हुए फ्लॉप! टीम को मिली करारी हार, टूटा ट्रायम्फ्स नाइट्स का चैंपियन बनने का सपना

क्या रहेगी मैच की टाइमिंग?

7Cricket के टॉम मॉरिस ने रिपोर्ट में बिग बैश लीग मैच की टाइमिंग का भी खुलासा किया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के टाइम जोन में काफी अंतर है. यह मैच ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार रात 8:30 से 9 बजे के बीच शुरू होगा. इस हिसाब से चेन्नई में यह मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

किस टीम का होगा मैच?

बिग बैश लीग का पहला मैच भारत में होना अब लगभग तय नजर आ रहा है. हालांकि, BBL के शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अमूमन पिछले साल की विजेता टीम अगले सीजन का शुरुआती मैच खेलती है. पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग का पिछला संस्करण अपने नाम किया था. ऐसे में उनका भारत में BBL का उद्घाटन मैच खेलना लगभग तय नजर आ रहा है. देखना होगा कि उनका मुकाबला किस टीम से होता है.

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट के मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से भिड़ा बांग्लादेशी खिलाड़ी, VIDEO वायरल

---विज्ञापन---

First published on: Jun 10, 2026 11:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola