पाकिस्तान क्रिकेट में उलटफेर! एशियन गेम्स से बाबर-शाहीन सहित 5 बड़े खिलाड़ी बाहर, PCB ने फेरा मुंह

Pakistan Team: पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. कई बड़े खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड में जगह नहीं मिली. PCB ने उन्हें बाहर रखकर फैंस को चौंका दिया है. आइए उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Shaheen Afridi Salman Ali Agha
1 / 6
Image Credit: Instagram/cricwickofficial and Instagram/team_afridi)

Pakistan Team: एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कुछ दिनों पहले हुआ था. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अपने स्क्वाड की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है. PCB ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं और एक युवा टीम के साथ उतरने का फैसला किया है. कई अनुभवी खिलाड़ी, जिनकी टी20 स्क्वाड में जगह लगभग पक्की मानी आ रही थी, उन्हें शामिल नहीं किया गया है. आइए उन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो पाकिस्तान के एशियन गेम्स स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

बाबर आजम

बाबर आजम2 / 6

बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. वो पिछले कुछ समय से टी20 टीम से दूर हैं लेकिन PSL में प्रदर्शन के बाद लग रहा था कि एशियन गेम्स में वो खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, PCB ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है. (Image Credit: Instagram/babarazampak)

विज्ञापन

शादाब खान

शादाब खान3 / 6

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान एशिया कप 2025 का हिस्सा थे. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए स्क्वाड में जगह नहीं दी है. शादाब का अनुभव पाकिस्तान टीम के काम आ सकता था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया.  (Image Credit: Instagram/shadabkhan.club)

शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी4 / 6

पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज और वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का एशियन गेम्स में खेलना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन उन्हें भी पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. (Image Credit: Instagram/team_afridi)

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान5 / 6

मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. हैरानी वाली बात है कि बाबर आजम की तरह ही मोहम्मद रिजवान को भी एशियन गेम्स के स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है. शायद टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे बढ़ चुका है और उन्हें टी20 टीम में वापसी का दावेदार नहीं मानता. (Image Credit: Instagram/pakistancricket09)

सलमान अली आगा

सलमान अली आगा6 / 6

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा को एशियन गेम्स के लिए नहीं चुना गया है. उनकी जगह पर साहिबजादा फरहान टीम की कमान संभालेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सलमान अली को बाहर करने का निर्णय हैरान करने वाला है. (Image Credit: Instagram/cricwickofficial)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन