Hardik Pandya Decides Quit MI: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है. सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म हो सकता है. अब पांड्या के MI में फ्यूचर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने IPL 2026 के दौरान ही मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट को जानकारी दे दी थी कि वो फ्रेंचाइजी को अलविदा कह देंगे. इसके पीछे का बड़ा कारण भी सामने आया है.
हार्दिक पांड्या ने लिया बड़ा फैसला
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला किया है. MI के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच बातचीत हुई और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों अपनी अलग-अलग राह पर बढ़ चुके हैं.
---विज्ञापन---
हार्दिक पांड्या ने क्यों लिया फैसला?
हार्दिक पांड्या सिर्फ टीम के खराब प्रदर्शन से ही नाखुश नहीं थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक खुद पर पड़ रहे मानसिक दबाव से परेशान थे और ड्रेसिंग रूम का माहौल उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा था. हार्दिक को IPL 2026 के दौरान कमर में चोट भी आई थी. PTI के सोर्स ने बताया, 'हार्दिक पांड्या मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद हार्दिक ने साफ कर दिया था कि वह अगले सीजन MI के साथ नहीं खेलना चाहते.'
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
हार्दिक का MI के कप्तान के रूप में प्रदर्शन रहा निराशाजनक
हार्दिक पांड्या IPL 2024 में अचानक मुंबई इंडियंस के कप्तान नियुक्त किए गए. रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई. इसके बाद फैंस बेहद गुस्सा हो गए और हार्दिक को काफी नफरत का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन खराब रहा. IPL 2025 में MI टीम क्वालीफायर 2 तक पहुंची लेकिन IPL 2026 में वो नवें पायदान पर रहे. MI में हार्दिक का दूसरा कार्यकाल भूलने लायक रहा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद खत्म होगा हार्दिक पांड्या का ‘राज’? इन 5 बड़े कारणों से मुंबई इंडियंस छिन रही है कप्तानी!
---विज्ञापन---