IPL 2026: RR के खिलाफ GT की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे दो बड़े खिलाड़ी! हार के बाद क्वालीफायर 2 के लिए गिल करेंगे बदलाव?

GT Possible Playing 11: IPL 2026 में GT और RR के बीच क्वालीफायर 2 में भिड़ंत होगी. GT को अपने पिछले मैच में हार मिली थी और अब वो अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि उनका टीम कॉम्बिनेशन कैसा रह सकता है.

GT Team
1 / 6

GT Possible Playing 11: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर 2 खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा. गुजरात टाइटंस को RCB के खिलाफ क्वालीफायर 1 में हार का सामना करना पड़ा. अब उनकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होने जा रही है. इस मैच में जीत उन्हें फाइनल में जगह दिला सकती है. हार के बाद GT की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए RR के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

GT का ओपनिंग कॉम्बिनेशन

GT का ओपनिंग कॉम्बिनेशन2 / 6

साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों की ओपनिंग जोड़ी IPL 2026 में बेहद सफल रही है और अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्हें स्थिर शुरुआत देनी होगी.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में होगा एक बदलाव?

मिडिल ऑर्डर में होगा एक बदलाव?3 / 6

गुजरात टाइटंस के लिए निशांत सिंधु पिछले मैच में बुरी तरह फेल हुए थे. उनकी जगह शाहरुख खान को खेलने का मौका मिल सकता है. जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान और जेसन होल्डर बल्लेबाजी क्रम संभाल सकते हैं. सुंदर और होल्डर गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

गेंदबाजी अटैक में भी एक बदलाव हो सकता है

गेंदबाजी अटैक में भी एक बदलाव हो सकता है4 / 6

गेंदबजी अटैक में एक बदलाव हो सकता है. कुलवंत खेजरोलिया पिछले मैच में बहुत महंगे साबित हुए थे. उनकी जगह अशोक शर्मा टीम में शामिल हो सकते हैं. प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा गेंदबाजी अटैक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

राहुल तेवतिया पिछले मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नजर आए थे और उन्होंने 68 रन की पारी खेली थी. गुजरात टाइटंस उन्हें ही इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दे सकती है. अगर GT पहले बल्लेबाजी करती है, तो राहुल तेवतिया प्लेइंग 11 में रह सकते हैं और प्रसिद्ध कृष्णा बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं.

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 116 / 6

साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा. (इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन