IPL 2026 के बाद खत्म होगा हार्दिक पांड्या का 'राज'? इन 5 बड़े कारणों से मुंबई इंडियंस छिन रही है कप्तानी!

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है और अब हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आ रही है. आइए इसके पीछे के कुछ बड़े कारणों के बारे में जानते हैं.

Hardik Pandya MI
1 / 6

Hardik Pandya: IPL 2026 अभी खत्म भी नहीं हुआ है और हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने की बातें शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब MI मैनेजमेंट हार्दिक को अगले सीजन कप्तान के तौर पर नहीं देख रहा है. इसके बाद हार्दिक के मुंबई इंडियंस को अलविदा कहने के भी चांस बन गए हैं. हार्दिक को कप्तानी से हटाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. आइए 5 कारणों के बारे में बात करते हैं, क्यों हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी जा रही है.

विज्ञापन

कप्तान के तौर पर फैसले

कप्तान के तौर पर फैसले2 / 6

हार्दिक पांड्या की कप्तानी IPL 2026 में बेहद निराशाजनक रही है. कई बार फील्डिंग और गेंदबाजी अटैक में बदलावों को लेकर उनकी आलोचना हुई है. उन्होंने लगातार मुंबई इंडियंस का टीम कॉम्बिनेशन भी बदला है. हार्दिक के खराब निर्णय उनसे कप्तानी छिनने का कारण हो सकते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में टीम का प्रदर्शन

IPL 2026 में टीम का प्रदर्शन3 / 6

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा है. इस सीजन टीम ने 14 मैच खेले और सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर पाए. 10 मुकाबलों में MI को करारी हार का सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी में टीम का खराब प्रदर्शन कप्तानी छिनने का कारण बन सकता है.

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन4 / 6

IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 10 मैचों में हिस्सा लिया और मात्र 206 रन बनाए. पांड्या इन 10 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. उनका निजी प्रदर्शन भी इस सीजन खराब रहा है.

विज्ञापन

टीम में तनाव की खबरें

टीम में तनाव की खबरें5 / 6

हार्दिक पांड्या IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. इसके बाद से टीम में तनाव की खबरें आती रही हैं. इस सीजन भी MI के खेमे से रिपोर्ट्स सामने आईं कि टीम में चीजें ठीक नहीं हैं. इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने शायद हार्दिक को कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है.

MI करना चाहेगी नई शुरुआत

MI करना चाहेगी नई शुरुआत6 / 6

पिछले कुछ साल मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. MI 5 बार की चैंपियन है और उनका इस तरह का प्रदर्शन देखकर फैंस निराश हैं. MI मैनेजमेंट को भी यह चीज नजर आ रही है और वो हार्दिक पांड्या को हटाकर नई शुरुआत करना चाहते होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन