IPL 2026 के बीच ही हार्दिक पांड्या ने कर दिया था MI छोड़ने का फैसला! इस वजह से थे परेशान

Hardik Pandya Decides Quit MI: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है. हार्दिक पांड्या का सफर MI के साथ संभावित रूप से खत्म हो गया है. अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हार्दिक ने बीच सीजन ही MI छोड़ने का फैसला कर लिया था.

Hardik Pandya Decides Quit MI

हार्दिक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Hardik Pandya Decides Quit MI: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है. सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म हो सकता है. अब पांड्या के MI में फ्यूचर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने IPL 2026 के दौरान ही मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट को जानकारी दे दी थी कि वो फ्रेंचाइजी को अलविदा कह देंगे. इसके पीछे का बड़ा कारण भी सामने आया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने लिया बड़ा फैसला

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला किया है. MI के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच बातचीत हुई और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों अपनी अलग-अलग राह पर बढ़ चुके हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने क्यों लिया फैसला?

हार्दिक पांड्या सिर्फ टीम के खराब प्रदर्शन से ही नाखुश नहीं थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक खुद पर पड़ रहे मानसिक दबाव से परेशान थे और ड्रेसिंग रूम का माहौल उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा था. हार्दिक को IPL 2026 के दौरान कमर में चोट भी आई थी. PTI के सोर्स ने बताया, ‘हार्दिक पांड्या मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद हार्दिक ने साफ कर दिया था कि वह अगले सीजन MI के साथ नहीं खेलना चाहते.’

विज्ञापन

हार्दिक का MI के कप्तान के रूप में प्रदर्शन रहा निराशाजनक

हार्दिक पांड्या IPL 2024 में अचानक मुंबई इंडियंस के कप्तान नियुक्त किए गए. रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई. इसके बाद फैंस बेहद गुस्सा हो गए और हार्दिक को काफी नफरत का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन खराब रहा. IPL 2025 में MI टीम क्वालीफायर 2 तक पहुंची लेकिन IPL 2026 में वो नवें पायदान पर रहे. MI में हार्दिक का दूसरा कार्यकाल भूलने लायक रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ