हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में अभी नहीं होगी वापसी! BCCI का बड़ा कदम, 2027 वर्ल्ड कप को लेकर लिया फैसला?

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पिछली कुछ सीरीज का हिस्सा नहीं बने हैं. अब हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सिलेक्टर्स अभी उन्हें टीम में शामिल नहीं करना चाहते हैं और इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

hardik pandya

हार्दिक पांड्या की वापसी पर आया अपडेट (Image: ANI)

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को IPL 2026 के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वो फिटनेस को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं. क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. इसके अलावा उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भी वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि BCCI ने हार्दिक पांड्या को लेकर लॉन्ग टर्म प्लान बनाया है और अभी उन्हें टीम इंडिया से ब्रेक दिया गया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की वापसी अभी मुश्किल!

रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को IPL 2026 के बाद चोट से ठीक होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. चोट से रिकवर होने के बाद वह दोबारा इंजर्ड हो गए. इसी वजह से पांड्या की वापसी टल गई. BCCI ने अब हार्दिक पांड्या के लिए खास योजना बना ली है. रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI हार्दिक पांड्या को पूरी तरह फिट होने के लिए लंबा ब्रेक देना चाहती है.

विज्ञापन

पांड्या BCCI के वर्ल्ड कप 2027 प्लान का हिस्सा हैं और चयनकर्ता उन्हें बड़े इवेंट के लिए फिट रखना चाहते हैं. इसी वजह से पांड्या की द्विपक्षीय सीरीज में वापसी उनकी प्राथमिकता नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को हर टूर या हर मैच खेलने की जरूरत नहीं है. उन्हें सिर्फ 50 ओवरों के मैचों पर फोकस रखना है. इसी वजह से अभी हार्दिक की वापसी पर ब्रेक लगा दिया गया है. मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट और आत्मविश्वास से भरपूर देखना चाहती है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए कब खेला था आखिरी मैच?

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार 2026 के T20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आए थे. उनका अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल था. इसके बाद पांड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, लेकिन लीग चरण के आखिरी कुछ मैचों के दौरान वह चोटिल हो गए. अब देखना होगा कि हार्दिक कब तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ