Hardik Pandya New Workout Video: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान हार्दिक को चोट लग गई थी, जिसके बाद हार्दिक लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए थे। फैंस को हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या भी लगातार अपनी वापसी के संकेत दे रहे हैं। इन दिनों हार्दिक पांड्या जिम में काफी हार्ड वर्कआउट कर रहे हैं। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
हार्दिक ने शेयर किया नया वीडियो
हार्दिक पांड्या खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों जिम में काफी हार्ड वर्कआउट कर रहे हैं। अब वर्कआउट करते हुए हार्दिक पांड्या ने अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में हार्दिक पांड्या ने लिखा AM TO PM ऑन द ग्राउंड।
यानी अब हार्दिक पांड्या ने टीम में वापसी के संकेत दे दिए हैं। हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम का नया कप्तान बनाया है। ऐसे में अब हार्दिक जल्द से जल्द खुद को फिट करना चाहते हैं। जिसके लिए वो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- ICC Rankings: शिवम दुबे ने लगाई 414 स्थानों की लंबी छलांग, यशस्वी जायसवाल टॉप-10 में शामिल; देखे पूरी लिस्ट
हार्दिक की वापसी से किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता
हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। शिवम दुबे भी हार्दिक पांड्या की तरह काफी अच्छे ऑलराउंडर हैं। अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज में शिवम दुबे ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में शिवम दुबे के बल्ले से दो अर्धशतक भी निकल चुके हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी होगी तो किस खिलाड़ी को बाहर बैठाया जाएगा। हार्दिक की वापसी से शानदार फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे की जगह पर भी खतरा हो सकता है।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines