Hardik Pandya Likely Play VHT: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक नजर आने वाले हैं. वनडे श्रृंखला में हार्दिक के चुनाव पर सस्पेंस है. इस सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर आएंगे. पांड्या ने नए साल का तोहफा अपने फैंस को देने का फैसला कर लिया है. वो 2026 की शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. वो किस-किस दिन खेलेंगे, इसकी तारीख भी सामने आ गई है.
हार्दिक पांड्या खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी 2026 से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. इसके पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक बवाल मचाने वाले हैं. उनके दो मैच खेलने की खबर सामने आई है. आईएएनएस को एक सोर्स ने बताया, ‘ये कन्फर्म है कि हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए 3 जनवरी को विदर्भ और 8 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने वाले हैं.’
सोर्स ने आगे कहा, ‘वो 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए वर्क लोड मैनेज करना होगा. हार्दिक पांड्या पहले वनडे सीरीज खेलना चाहते थे लेकिन टीम के थिंक टैंक ने उन्हें सीरीज से आराम करने की सलाह दी. वो उन्हें टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट देखना चाहते हैं.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी, SRH के 13 करोड़ी का भी इंग्लैंड टीम से कटा पत्ता
हार्दिक पांड्या मिस करेंगे वनडे सीरीज?
हार्दिक पांड्या हाल ही में चोट से ठीक होकर वापस आए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस की थी और टी20 श्रृंखला द्वारा वापसी की थी. खबरें सामने आ रही है कि वो वनडे श्रृंखला मिस करते हुए नजर आ सकते हैं. हमेशा ही उनके चोटिल होने के चांस होते हैं. इसी वजह से अभी BCCI उन्हें टी20 फॉर्मेट ही खेलने देना चाहता है. ऐसे में हार्दिक वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं और सीधा 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में जलवा बिखेर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट को टेस्ट से जबरदस्ती कराया गया रिटायर? गौतम गंभीर के पूर्व साथी का सनसनीखेज बयान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines