हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG सीरीज के लिए फिट होने के बावजूद दोबारा कैसे चोटिल हो गए हार्दिक पांड्या? सामने आई 'इनसाइड' स्टोरी

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं. फिट होने के बाद हार्दिक को दोबारा चोट आई. सभी यह जानना चाहते हैं कि हार्दिक दोबारा कैसे चोटिल हो गए. आइए पांड्या की चोट की इनसाइड स्टोरी पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या हैं चोटिल (Image Credit: Instagram/hardikpandya93)

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI ने टीम के ऐलान के दौरान ही बता दिया था कि हार्दिक को इंजरी है और फिटनेस टेस्ट के आधार पर ही उन्हें चुना जाएगा. बाद में MI के कप्तान के फिट होने और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलने की खबर सामने आई थी. हालांकि, पांड्या श्रृंखला शुरू होने से ठीक पहले दोबारा चोटिल हो गए. आइए उनकी चोट से जुड़ी इनसाइड स्टोरी पर नजर डालते हैं.

हार्दिक पांड्या कैसे हुए चोटिल?

हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस साबित करने के लिए BCCI के बेंगलुरु में स्थित CoE गए थे. उन्होंने टेस्ट पास किया और BCCI को रिपोर्ट साझा की. इसी वजह से लग रहा था कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए धर्मशाला फ्लाइट से जाने वाले थे लेकिन कुछ घंटों पहले ही उन्होंने BCCI के मेडिकल स्टाफ को बताया कि उन्हें क्वाड्रिसेप में चोट आई है. स्कैन हुआ और पता चला कि उन्हें क्वाड्रिसेप में स्प्रेन है. इसी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए.

ये भी पढ़ें:- IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने बल्ले से मचाई तबाही, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या कब तक होंगे फिट?

हार्दिक पांड्या चोटिल होने के बाद अब बेंगलुरु में ही रहेंगे और वो CoE स्टाफ के साथ जल्द ही रिहैब शुरू कर सकते हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें ठीक होने में दो हफ्ते का समय लगेगा. इस हफ्ते वो नॉर्मल जॉगिंग करेंगे और धीरे-धीरे वो अपना ट्रेनिंग लोड बढ़ा रहे हैं.

क्या इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या?

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से शुरू होगी. इस श्रृंखला के आयोजन में अभी एक महीने से अधिक समय है. हार्दिक दो हफ्तों तक फिट हो जाएंगे. इसके बाद अगले दो हफ्तों तक वो अपनी फिटनेस बनाए रखने और वनडे के हिसाब से 10 ओवर फेंकने का अभ्यास कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा-विराट कोहली को खेलना चाहिए 2027 का ODI वर्ल्ड कप? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- दबाव में आ जाएंगे…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola