World Cup से बाहर होने के बाद आया Pandya का रिएक्शन, किया इमोशनल Tweet

ODI World Cup 2023: हार्दिक पांड्या ने विश्व कप से बाहर होने के बाद काफी इमोशनल रिएक्शन दिया है। पढ़ें उन्होंने क्या कहा।

Hardik Pandya Emotional Reaction After Out From Odi World CUp 2023

हार्दिक पांड्या रिएक्शन।

Hardik Pandya Emotional Reaction: भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल होकर आईसीसी विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं विश्व कप से बाहर हो गया हूं, मैं विश्व कप के शेष भाग में नहीं खेल पाऊंगा। इस बात को पचाना बहुत कठिन है। मैं पूरी भावना के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उनका उत्साहवर्धन करूंगा। मेरी ओर से भारतीय टीम को शुभकामनाएं है। मुझे मिलने वाले प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह काफी अविश्वसनीय है। मुझे यकीन है कि हमारी टीम सभी को गौरवान्वित करेंगी।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शामिल होंगे

भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में शामिल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कृष्णा के चयन पर फैंस नाराज

बता दें कि शुरूआती दौर में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने पर बीसीसीआई का अपडेट आ रहा था कि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। बताया जा रहा था कि वह लीग मैचों में वापसी नहीं भी कर सकें, तो सेमीफाइनल में पांड्या की वापसी तय है, लेकिन आईसीसी के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करना भी बड़ा सवाल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की जगह एक तेज गेंदबाज को क्यों टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ