VIDEO: फाइनल जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर थिरके हार्दिक पांड्या, खास अंदाज में मनाया जश्न

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड करने के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी खुश नजर आए. मैच के बाद खिलाड़ी जमकर नाचते हुए दिखे. हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने भी इस जीत का जश्न खास अंदाज में मनाया. इन दोनों के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

jacket (34)

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड का टाइटल डिफेंड कर के इतिहास रचने का काम किया. इसी के साथ टीम इंडिया के लिए फाइनल की जीत बेहद ही खास रही. ये मैच रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहा और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. टाइटल जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी लगातार 2 बार खिताब जीतकर काफी उत्साहित दिखे. इस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डास करते हुए भी दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड माहिका के साथ किया डांस

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी फाइनल मैच के लिए स्टेडियम पहुंची थीं. उन्होंने मैच के दौरान पूरा समय टीम इंडिया को चीयर किया. मैच खत्म होने के बाद वो मैदान पर हार्दिक पांड्या और टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ नजर आईं. हार्दिक और माहिका एक गाने पर इस दौरान डांस करते हुए भी दिखे. उस समय इन दोनों के साथ ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी मौजूद रहीं. ईशान किशन ने भी पांड्या के साथ जमकर गरबा किया. दोनों ही खिलाड़ी तिरंगे में लिपटे हुए नजर आए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

हार्दिक-माहिका की तस्वीरें हुई वायरल

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा जब से रिलेशनशिप में है हर किसी को इसके बारे में पता है. माहिका हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए अक्सर स्टेडियम में बैठी नजर आती हैं. हार्दिक उनको खुद के लिए काफी लकी मानते हैं. इस बात को उन्होंने फाइनल में जीत के बाद भी कहा. 

इस विश्व कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने बल्ले से 2 अर्धशतक जड़ते हुए 217 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 9 विकेट भी अपने नाम किए. हालांकि, फाइनल के मुकाबले में वो बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ