T20I मैच से पहले भड़के हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Hardik Pandya Angry Media: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में आज T20I मैच होने वाला है. हार्दिक पांड्या का धमाकेदार कमबैक होने जा रहा है. इसके पहले अब इंस्टाग्राम पर उनका गुस्सा फूटा है. गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से जुड़ी फोटो और वीडियो क्लिक करने को लेकर हार्दिक पापाराजी से खुश नहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी दिखाई है.

Hardik Pandya Angry Media

पांड्या क्यों हुए गुस्सा?

Hardik Pandya Angry Media: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की 9 दिसंबर 2025 यानी आज से शुरुआत होने वाली है. हार्दिक पांड्या की मैदान पर कुछ हफ्तों बाद वापसी हो रही है और फैंस की उनपर नजर है. इसके पहले हार्दिक पांड्या का सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा फूटा है. वो एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल ही में पापाराजी ने उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ी कुछ चीजें पोस्ट की, जो पांड्या को पसंद नहीं आई. इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली. वो पापाराजी पर भड़के, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की गलत एंगल से फोटो क्लिक की गई. वो बेहद निराश दिखाई दिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि लोकप्रिय होने से लोगों की नजरें आपके ऊपर रहती है. ये जीवन का एक हिस्सा है, जो मैंने चुना है. हालांकि, आज कुछ ऐसा हुआ, जिसने लाइन क्रॉस कर दी. माहिका शर्मा बांद्रा रेस्टोरेंट से नीचे उतर रही थीं, इसी बीच पापाराजी ने एक ऐसे एंगल से उन्हें कैप्चर किया, जो कोई भी महिला डिजर्व नहीं करती है.’

विज्ञापन

पांड्या ने आगे कहा, ‘एक निजी मोमेंट को सनसनी बना दिया गया. ये हेडलाइन या क्लिक की नहीं, बल्कि सम्मान की बात है. हर एक महिला गरिमा की हकदार है. हर कोई एक सीमा में रहने का हकदार है. मीडिया के सभी भाई, जो हर दिन काम करते हैं, मैं आप सभी की मेहनत का सम्मान करता हूं. मैं हमेशा सहयोग करता हूं. मैं आप सभी से उम्मीद करता हूं कि इन चीजों का ध्यान रखा जाएगा. हर चीज को क्लिक करना सही नहीं है. हर एंगल लेने की जरूरत नहीं है. हमें थोड़ी मानवता रखनी चाहिए. धन्यवाद.’

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या कब खेले थे आखिरी मैच?

हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे. श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच में उन्हें चोट आई थी और इसी वजह से वो पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच का हिस्सा नहीं बन पाए. पांड्या चोट से ठीक हुए और उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिताया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में पांड्या नहीं खेले लेकिन अब टी20 सीरीज द्वारा उनका कमबैक होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ