AUS vs ENG: लगातार दो हार के बाद भी खत्म नहीं हो रहा इंग्लैंड का 'सिरदर्द', मैच विनर चोट के कारण सीरीज से हुआ बाहर

Mark Wood Ruled Out of Ashes 2025-26: एशेज सीरीज में शुरुआती दो मैचों में इंग्लिश टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. लग रहा था कि तीसरे मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी से वो जोरदार पलटवार करेंगे. हालांकि, तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं. ये जरूर इंग्लैंड का सिरदर्द बढ़ा देगा.

Mark Wood Ruled Out of Ashes 2025-26

स्टार खिलाड़ी चोट के कारण हुए बाहर

Mark Wood Ruled Out Ashes: इंग्लैंड के लिए एशेज 2025-26 सीजन काफी निराशाजनक साबित हुआ है. पहले दो मैचों में इंग्लिश टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. गेंद और बल्ले से वो उतना प्रभावित नहीं कर पाए. लगातार दो हार के बाद भी उनका सिरदर्द खत्म नहीं हो पा रहा है, क्योंकि अब उनके अहम तेज गेंदबाज मार्क वुड पूरी एशेज सीरीज से चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. 17 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट से पहले ये इंग्लिश फैंस के लिए बुरी खबर है.

विज्ञापन

चोट के कारण मार्क वुड बाहर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड एशेज 2025-26 सीरीज से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. पर्थ टेस्ट के दौरान उन्हें घुटने में चोट आई थी और इसी कारण वो दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे. अब अगले तीन मैचों में इंग्लैंड को जरूर मार्क वुड की कमी खलने वाली है. वुड कुछ दिनों बाद इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे और फिर ECB की मेडिकल टीम की निगरानी में रिकवरी करेंगे. मार्क वुड इंग्लैंड के स्ट्राइक गेंदबाज हैं और उन्हें रिप्लेस कर पाना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

कौन है मार्क वुड का रिप्लेसमेंट?

सरे के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को मार्क वुड की जगह इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है. मैथ्यू फिशर इस समय ऑस्ट्रलिया में ही हैं और इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में वो जल्द ही सीनियर टीम के साथ जुड़ जाएंगे. तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में शायद फिशर को मौका नहीं मिले लेकिन आगे जाकर कप्तान बेन स्टोक्स उन्हें मौका दे सकते हैं. बता दें कि मैथ्यू फिशर ने इंग्लैंड के लिए अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया था.

विज्ञापन

अगले तीन एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

हैरी ब्रुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेकब बैथल, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ओली पोप, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, मैथ्यू फिशर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ