मैक्सवेल की पत्नी को ट्रोल करने वालों पर भड़के हरभजन सिंह, जमकर सुनाई खरी-खोटी
विश्व कप में मिली हार के बाद बौखलाए फैंस। मैक्सवेल की पत्नी को किया ट्रोल..अब हरभजन सिंह ने ट्रोलर्स को लताड़ा।
Edited By Vishal Pundir

Image Credit: News 24
Edited By Vishal Pundir

Image Credit: News 24
Harbhajan singh slams trolling: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार को अभी तक फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे तो वहीं कुछ फैंस हार के बाद अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए। हार के बाद बौखलाए कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल की पत्नी को सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहना शुरु कर दिया। दरअसल मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन भारतीय मूल की है और मैच में वो ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट कर रही थी। विनी रमन को ट्रोल करने वालों को अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने जमकर लताड़ा है।
ये भी पढ़ें:- अपनी बेतुकी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर, अब केएल राहुल को बनाया निशाना
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके हरभजन सिंह ने लिखा कि “ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के परिवारवालों को ट्रोल करना बेहद खराब है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया तो वे जीत गए लेकिन हमने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया से कम। लेकिन हमको ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के परिवारवालों को ट्रोल नहीं करना चाहिए। कृपया इस तरह का व्यवहार बंद करे और गरिमा का ध्यान रखे।”
Reports of trolling of family members of Australian cricket players is completely in bad taste. We played well but lost the final to better cricket by the Aussies. That's it. Why troll the players and their families? Requesting all cricket fans to stop such behaviour. Sanity and…
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 21, 2023
इससे पहले खुद ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने पोस्ट शेयर करके ट्रोलर्स को लताड़ा था विनी ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि ‘मेलबर्न – सिंगापुर – दिल्ली – धर्मशाला – अहमदाबाद – मुंबई – पुणे – कोलकाता -अहमदाबाद – सिंगापुर – मेलबर्न… एक जीवन भर की यात्रा जिसे लोग याद नहीं रखेंगे। फोकस करने के लिए बहुत से मुद्दे है…
बता दें, विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। इस हार को कोई भुला नहीं पा रहा है। फाइनल में मिली हार के बाद खुद टीम के खिलाड़ी बेहद निराश दिखे थे यहां तक कप्तान रोहित शर्मा तो रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे। अब टीम इंडिया को वनडे विश्व कप के खिताब को जीतने के लिए चार साल का और इंतजार करना पड़ेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: