Overseas Players For Mumbai Indians Playing 11: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह नेआईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के पसंदीदा 4 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है. उनका मानना है कि फ्रेंचाइजी को अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शेरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स में से किसी एक को चुनना होगा, जो कि पिच की कंडीशन पर डिपेंड करेगा.
जैक्स और रदरफोर्ड मुंबई में शामिल
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विल जैक्स को रिटेन किया था. 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने पिछले साल हुए मिनी-ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस से 2.60 करोड़ रूपये में वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड किया था.
यह भी पढ़ें- रोहित, कोहली या धोनी नहीं, इस क्रिकेटर ने IPL इतिहास में जीते हैं सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड
प्लेइंग 11 में 4 विदेशी खिलाड़ी
स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, हरभजन ने राय दी कि क्विंटन डी कॉक या रयान रिकेल्टन, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर और शेरफेन रदरफोर्ड में से कोई 4 खिलाड़ी ही आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के विदेशी खिलाड़ी होंग. वहीं स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर कैरेबियन बिग-हिटर (रदरफोर्ड) के बजाय विल जैक्स को मौका दिया जा सकता है.
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
MI के पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘शुरुआत के लिए, या तो क्विंटन डी कॉक या रयान रिकेल्टन प्लेइंग 11 में शामिल होंगे और पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद हम गेंदबाजों की बात करें तो, जाहिर तौर पर ट्रेंट बोल्ट दूसरे खिलाड़ी होंगे जो टीम में शामिल होंगे. अल्लाह गजनफर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो निश्चित रूप से इस टीम का हिस्सा होंगे.’
यह भी पढ़ें- सिर्फ 5 क्रिकेटर्स ने खेले हैं IPL में 250+ मुकाबले, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से स्टार शामिल
हालात देखकर होगा फैसला
हरभजन ने आगे कहा, ‘एक और खिलाड़ी, वो रदरफोर्ड या विल जैक्स हो सकते हैं. अगर मैं टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होता, तो मैं रदरफोर्ड को खिलाने के लिए काफी बेकरार होता, हालांकि ये पिच की स्थिति पर भी निर्भर करता है. अगर हम चेन्नई में खेल रहे होते, तो मैं वहां विल जैक्स को खिलाना पसंद करता, क्योंकि वो टीम के लिए कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं.’
बैकअप ऑप्शन
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की 25 मेंबर्स की टीम में कॉर्बिन बॉश और मिशेल सेंटनर दो अन्य विदेशी खिलाड़ी हैं. अगर बोल्ट और गजनफर को पहली पसंद वाली प्लेइंग 11 में नहीं चुना जाता है, तो ये दोनों खिलाड़ी क्रमशः उनके बैकअप ऑप्शन के तौर पर टीम में मौजूद रहेंगे.
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines