सिर्फ 5 क्रिकेटर्स ने खेले हैं IPL में 250+ मुकाबले, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से स्टार शामिल

Cricketer Who Played 250+ Matches In IPL: साल 2008 से आईपीएल की शुरुआत हुई है, तब से लेकर अब तक कई खिलाड़ियों ने इसके जरिए भरपूर शोहरत कमाई है, और इस टूर्नामेंट अपनी-अपनी नेशनल टीम में शामिल होने का जरिया बनाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन से 5 खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 250 से ज्यादा मुकाबलों में शिरकत की है. आइए हम उनके नाम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं.

CSK Team
1 / 6
CSK Team

आईपीएल में 250 से ज्यादा मैच खेलने वालों की लिस्ट में एक भी विदेशी खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. इस मुकाम को भारत के कुछ चुनिंदा स्टार खिलाड़ियों ने ही हासिल किया है, क्या आप उनके नाम जानते हैं?

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी 2 / 6

'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. वो चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग सुपरजायंट टीम का हिस्सा रहे हैं, इस दौरान उन्होंने 278 मैचों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. ये रिकॉर्ड उनकी कंसिस्टेंसी को बयां करता है

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 3 / 6

डेक्कन चार्जर की तरफ से आईपीएल डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा बाद में मुंबई इंडियंस के सबसे कामयाब कप्तान बने और एमआई को 5 बार ट्रॉफी दिलाई. इस दौरान उन्होंने 272 मुकाबले खेले. बेहद मुमकिन है कि आने वाले सालों में वो धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली 4 / 6

टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेट विराट कोहली साल 2008 से लेकर अब तक आरसीबी टीम का ही हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इस लीग के करियर में 267 मुकाबले खेले हैं. वो एक ही टीम के लिए इतने मैचेज खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं. पिछले साल उन्हें आईपीएल चैंपियन बनने की खुशनसीबी हासिल हुई थी.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक 5 / 6

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अब रिटायर कर चुके हैं, लेकिन 2008 से लेकर 2024 तक वो दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस, केकेआर, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी टीम का हिस्सा रहे. इस दौरान उन्होंने 257 मैच खेले.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 6 / 6

स्टार इंडियन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साल 2008 से लेकर अब तक राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 254 मुकाबले खेले हैं. ढाई सौ मैचेज का आंकड़ा उन्होंने पिछले साल ही पार किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन