'छोटा कद… लेकिन बड़े शॉट, मैंने उनके टैलेंट को पहले ही पहचान लिया था', ईशान किशन के मुरीद हैं ये भारतीय दिग्गज

Harbhajan Singh on Ishan Kishan: हाल के वक्त में ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में तूफान मचा दिया है. हरभजन सिंह ने कहा है, उन्होंने इस यंग प्लेयर के टैलेंट को काफी साल पहले पहचान लिया था.

Ishan Kishan

Ishan Kishan

Harbhajan Singh on Ishan Kishan: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने ईशान किशन की काबिलियत को बहुत पहले ही पहचान लिया था, यहां तक ​​कि जब ये यंग विकेटकीपर-बैटर इंटरनेशनल क्रिकेट में फैमस नहीं हुए थे. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन ने कहा, ‘वो (ईशान) कद में छोटा है, लेकिन वो इतने बड़े शॉट मारता है. मैंने उसके टैलेंट को पहले ही पहचान लिया था. मैं एक बार उसके साथ मैच खेलने आया था. मुझे वो अच्छे से याद है; वो मुंबई में एक एग्जीबिशन मैच था.’

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में मिली जगह

किशन अभी शानदार फॉर्म में चल रहा है. हाल ही में, उसने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया, फाइनल में 49 गेंदों पर 101 रन बनाकर शानदार शतक लगाया. ये बाएं हाथ के बल्लेबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी थे, उन्होंने 10 पारियों में 57.44 की औसत से 517 रन बनाए. नतीजतन, 27 साल के इस खिलाड़ी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम में जगह मिली. उसने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी की भी शानदार शुरुआत की है, कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ा.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को गोल्डन डक आउट करने वाले देवेंद्र सिंह बोरा कौन हैं? पहले भी दिखा चुके हैं टैलेंट

विज्ञापन

भज्जी ने पुराने दिनों को किया याद

हरभजन ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए एक मिसाल भी दी. ‘मैं बॉलिंग कर रहा था. मैंने एक गेंद थोड़ी धीमी फेंकी और उन्होंने उसे थोड़ा देर से कवर्स की तरफ खेला. अगली गेंद पर, वो एक घुटने पर बैठ गए और वहां चौका मारा. तब मैंने खुद से कहा, ठीक है, अब मैं उसे स्लो बॉल नहीं करूंगा, मैं तेज गेंद फेंकूंगा. मैंने एक तेज गेंद फेंकी. गेंद थोड़ी गीली थी. लेकिन जैसे ही गेंद मेरे हाथ से निकली, वो नीचे झुके और रिवर्स स्वीप खेला. मुझे वो बहुत अच्छे से याद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ