Harbhajan Singh Join BJP: टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने अब राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है. आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने अब बीजेपी के साथ जाने का फैसला कर लिया है. जिसका ऐलान राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया है. वहीं पर उन्होंने साफ किया कि भज्जी भी उनके साथ बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं. फिलहाल हरभजन सिंह आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं.
हरभजन सिंह बीजेपी में होने वाले हैं शामिल
आम आदमी पार्टी के साथ राघव चड्ढा के रिश्ते पिछले कुछ समय से बहुत ही खराब चल रहे थे. 24 अप्रैल को उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां पर उन्होंने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद अब बीजेपी का साथ ज्वाइन करने वाले हैं. जिसमें राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी का नाम शामिल है. आम आदमी पार्टी ने भी इन नामों को लेकर भी हमला बोला है. राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल तो आज ही बीजेपी के मुख्यालय में अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर पार्टी में शामिल हो गए. अब बाकी के 4 राज्यसभा सांसद भी जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जितने साल खेले, उतने मैच भी नहीं! ये 5 क्रिकेटर रह गए किस्मत के मारे
आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं हरभजन सिंह
भारतीय स्टार के स्टार हरभजन सिंह भी पिछले कुछ समय से राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं थी. फिलहाल वो आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. भज्जी ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेला. हालांकि सोशल मीडिया पर भी भज्जी ने अपने इस फैसले को लेकर किसी को भी अवगत नहीं कराया था. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि भज्जी उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं. इस टूट के बाद राज्यसभा में आज आम आदमी पार्टी के सिर्फ 3 ही सदस्य बचे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या CSK के लिए जानबूझकर नहीं खेल रहे MS Dhoni? पूर्व क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
40 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines