जितने साल खेले, उतने मैच भी नहीं! ये 5 क्रिकेटर रह गए किस्मत के मारे

Cricket Unique Records: क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे. क्रिकेट की दुनिया में सभी खिलाड़ी बहुत ही लंबा करियर चाहते हैं. जिससे वो अपने देश को लंबे समय तक इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट कर सके.

Athanasios John Traicos
1 / 6
Athanasios John Traicos

Cricket Unique Records: क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने कई सालों तक टीम के लिए खेला, लेकिन इस दौरान उन्हें बहुत ही कम मुकाबला खेलने का मौका मिला. कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं. जिनका करियर जितने सालों का रहा, उतने मैच भी उन्हें नहीं खेलने को मिले हैं. ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

विज्ञापन

डेनिस ब्रायन क्लोज

डेनिस ब्रायन क्लोज2 / 6

इंग्लैंड के डेनिस ब्रायन क्लोज का इंटरनेशनल करियर 26 साल 356 दिनों का था. हालांकि इतने लंबे करियर में वो सिर्फ 22 मैच ही खेल सके थे. डेब्यू मैच उन्होंने 23 जुलाई 1949 को खेला था. वहीं आखिरी मुकाबला 13 जुलाई 1976 को खेला था.

विज्ञापन

जॉर्ज अल्फोंसो हेडली

जॉर्ज अल्फोंसो हेडली3 / 6

वेस्टइंडीज के जॉर्ज अल्फोंसो हेडली का इंटरनेशनल करियर 24 साल 10 दिनों का था. हालांकि इतने लंबे करियर में जॉर्ज अल्फोंसो हेडली भी सिर्फ 22 मैच ही खेल पाए. डेब्यू मैच उन्होंने 21 जनवरी 1930 को खेला था. वहीं आखिरी मुकाबला 21 जनवरी 1954 को खेला था. 

अथानासियोस जॉन ट्रैकोस

अथानासियोस जॉन ट्रैकोस 4 / 6

साउथ अफ्रीका के लिए खेलने वाले अथानासियोस जॉन ट्रैकोस का इंटरनेशनल करियर 23 साल 40 दिनों का था. ट्रैकोस ने इस दौरान सिर्फ 7 मुकाबले ही खेले. डेब्यू मैच उन्होंने 5 फरवरी 1970 को खेला था. वहीं आखिरी मुकाबला 17 मार्च 1993 को खेला था. 

विज्ञापन

जॉर्ज गुन

जॉर्ज गुन5 / 6

इंग्लिश खिलाड़ी जॉर्ज गुन ने 22 साल 120 दिनों तक उनका इंटरनेशनल करियर रहा, लेकिन उन्हें सिर्फ 15 मैच ही खेलने को मिले. डेब्यू मैच उन्होंने 13 दिसंबर 1907 को खेला था. वहीं आखिरी मुकाबला 12 अप्रैल 1930 को खेला था.  

सैयद मुश्ताक अली

सैयद मुश्ताक अली6 / 6

भारतीय दिग्गज सैयद मुश्ताक अली का नाम भी लिस्ट में है. सैयद मुश्ताक अली का इंटरनेशनल करियर 18 साल 36 दिनों का रहा है. इस दौरान उन्होंने 11 इंटरनेशनल मैच ही खेले. डेब्यू मैच उन्होंने 5 जनवरी 1934 को खेला था. वहीं आखिरी मुकाबला 10 फरवरी 1952 को खेला था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन