गौतम गंभीर को लेकर अब हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, पुराने दिनों को किया याद

Team India: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल आलोचकों के निशाने पर हैं. जब तक टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से नहीं जीतती है, तब तक इस स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है. अब हरभजन सिंह ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया है.

harbhajan singh and gautam gambhir

Pic Credit- gautam gambhir Instagram

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के दौरे पर है. जहां पर सभी की नजरें खिलाड़ियों से ज्यादा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर है. गंभीर फिलहाल फैंस के निशाने पर हैं. जिसके कारण ही गंभीर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करके सभी को करारा जवाब देना चाहेंगे. इस बीच उनके साथी खिलाड़ी रहे हरभजन सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. जो सोशल मीडिया पर फिलहाल वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर को लेकर बोले हरभजन सिंह 

टीम इंडिया के पूर्व मैच विनर गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने अब हेड कोच गौतम गंभीर का बचाव किया है. उन्होंने गंभीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘गौतम को इतनी आलोचना क्यों झेलनी पड़ रही हैं. मुझे यह बात कभी समझ में नहीं आई कि जब कोई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो लोग हमेशा कोच को ही क्यों दोषी ठहराते हैं. गौतम को मैं जितना जानता हूं, वह अपने समय का जोश और जुनून से ओतप्रोत खिलाड़ी था, जो हमेशा टीम को ही प्राथमिकता देता था.’ 

विज्ञापन

गंभीर की जमकर तारीफ करते हुए हरभजन सिंह ने आगे कहा, ‘गौतम बहुत बढ़िया बंदा है. वह बहुत स्पष्टवादी है. कई लोगों को लग सकता है कि गौतम कड़वी बातें कहते हैं, लेकिन वह जो कहते हैं वह कड़वा सच होता है. कई लोग सच को पचा नहीं पाते और शायद उनकी बातों का लहजे से लोगों को लगता है कि वह थोड़ा कठोर इंसान हैं.’ 

ये भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण को सितंबर 2026 में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बदल सकते हैं भारतीय क्रिकेट

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने पुराने दिनों को किया याद 

दिग्गज हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर के साथ लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेला है. ऐसे में दोनों के बीच एक अच्छा बांड भी है. पुराने दिनों को याद करते हुए गंभीर के बारे में भज्जी ने कहा, ‘जब गंभीर युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आए थे, तब वह कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों से ही बात करते थे और उनके साथ समय बिताते थे. उन दिनों उनके दोस्त वीरू (वीरेंद्र सहवाग), अमित मिश्रा और मुनाफ पटेल हुआ करते थे. मुझे नहीं पता कि वे अब भी उनके दोस्त हैं या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अब भी दोस्त हैं.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ