वीवीएस लक्ष्मण को सितंबर 2026 में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बदल सकते हैं भारतीय क्रिकेट

VVS Laxman: राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के हेड कोच बने, तो उस समय बीसीसीआई ने एनसीए (अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) का हेड दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को बनाया था. जिसके बाद से वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड को भूमिका अब तक निभा रहे हैं.

VVS Laxman (PIC Credit -AI)

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच (PIC Credit -AI)

VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट टीम में फिलहाल कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है. आने वाले समय में ये रुकने वाला नहीं है. अगले कुछ महीनों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसी स्थिति में मौजूदा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बड़ा प्रमोशन मिल सकता है. लक्ष्मण ने हाल में ही टीम इंडिया के कार्यवाहक हेड कोच की भी भूमिका निभाई थी. अब उनके पास भारतीय क्रिकेट को बदलने की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.  

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज बल्लेबाज और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को सितंबर 2026 में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि अभी तक उनके रोल को लेकर मामला साफ नहीं हो पाया है. सितंबर 2026 में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण को अगला चीफ सिलेक्टर भी बनाया जा सकता है. 

विज्ञापन

इसके अलावा लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी बनाया जा सकता है. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के अंडर में ही पूरा टीम मैनेजमेंट होता है. ऐसे में वो हेड कोच गौतम गंभीर के भी बॉस बन सकते हैं. इससे पहले इस रोल में रवि शास्त्री नजर आए थे. जब डंकन फ्लेचर हेड कोच और महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे. शास्त्री ने 2014 से लेकर 2016 तक डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, हार्दिक पांड्या हैं धमाकेदार कमबैक को तैयार

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण का शानदार रहा है कोचिंग करियर 

बतौर कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने अब तक 7 सीरीज खेली है. जिसमें से 6 सीरीज में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है. वहीं सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल भी लक्ष्मण की कोचिंग में ही जीता था. इसके अलावा उनकी कोचिंग में इंडिया अंडर-19 टीम का भी रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. जिसके कारण ही मौजूदा समय में फैंस का भी सपोर्ट वीवीएस को मिल रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ