स्टीव स्मिथ का विकेट बचा गई टेक्नोलॉजी, खुद बल्लेबाज ने बताया क्या हुआ?

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला डॉर्विन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में स्टीव स्मिथ आउट हो गए थे. लेकिन उन्हें टेक्नोलॉजी ने बचा लिया. खेल खत्म होने के बाद स्मिथ ने खुद इस बात का जिक्र किया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो गया और बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में स्टीव स्मिथ आउट हो गए थे. लेकिन उन्हें टेक्नोलॉजी ने जीवनदान दिया. इसका खुलासा उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद किया है. उनका बयान चर्चा में हैं, क्योंकि वह आउट होने के बाद भी खेलते रहे थे.

विज्ञापन

21वें ओवर में आउट हुए थे स्मिथ

बांग्लादेश की ओर से 21वां ओवर इबादत हुसैन कर रहे थे. इस ओवर में इबादत की एक गेंद स्मिथ के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर पर जाती है. इसके बाद बांग्लादेश टीम अपील करती है. लेकिन ऑनफील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने इस अपील को नकार दिया. फिर बांग्लादेश टीम ने रिव्यू लिया. लेकिन समीझा के दौरान कोई पुख्या सबूत नहीं मिला की वह आउट हैं. इसके बाद स्मिथ ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि गेंद और बल्ले का संपर्क शायद हुआ था.

विज्ञापन

स्मिथ ने क्या कहा?

स्मिथ ने खेल खत्म होने के बाद माना कि आज तकनीक ने उन्हें बचा लिया. उन्होंने कहा “आम तौर पर यह काफी सटीक होती है. हो सकता है कि मैंने गेंद को हल्का सा न छुआ हो. मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे कुछ तो महसूस हुआ था. अगर मुझे आउट दिया जाता, तो मैं मैदान छोड़कर चला जाता. लेकिन हां, मुझे लगता है कि आज तकनीक ने मुझे बचा लिया.”

विज्ञापन

बांग्लादेश पहले दिन निकली आगे

बांग्लादेश ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर समेट दिया. हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी की और 6 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश ने 24 ओवर में 96/1 रन बना दिए हैं. तंजीद हसन 67 गेंदों में 32 और मोमिनुल हक 49 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद हैं. बांग्लादेश 102 रनों से पीछे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ