Shardul Thakur Birthday: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 में महाराष्ट्र स्थित पालघर में हुआ था। मौजूदा समय में वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं।
ठाकुर आज भारतीय टीम में अपनी अलग जगह बना चुके हैं और करोड़ो की संपत्ति के मालिक है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ता था। क्रिकेट के जुनून के चलते उन्हें अपना घर भी 15 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा।
जब पिता ने किया इंकार तो कोच की पत्नी ने दिया साथ
दरअसल शार्दुल ठाकुर को बचपन से ही क्रिकेट में काफी इंटरेस्ट था। वे अपने स्कूल के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके थे। एक दिन ऐसे ही मैच में उनके स्कूल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सामने वाली टीम के कोच को प्रभावित किया जिसके बाद उन्होंने शार्दुल को अपने स्कूल में आने को कहा लेकिन दूरी ज्यादा होने के चलते उनके पिता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद कोच ने उनकी पत्नी से पूंछा और दोनों ने शार्दुल को अपने घर पर रखा।
लोकल ट्रेन में किया सफर, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक
शार्दुल ठाकुर को सबसे पहला ब्रेक तब मिला जब उनका चयन अंडर-15 टीम में हुआ। इस दौरान वे प्रेक्टिस के लिए लोकल ट्रेन से ही सफर करते थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग से सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा। जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में भी डेब्यू किया।
ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल आठ टेस्ट, 27 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें 24.44 की औसत से 27, वनडे में 33.36 की औसत से 39 और टी20 क्रिकेट में 23.39 की औसत से 33 सफलता हाथ लगी है। बर्थडे पर उनकी पत्नी ने भी उन्हें विश किया है जिस पर उन्होंने थेक्यू लिखा है।
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines