वनडे कप में चमके, पर किस्मत ने दिया धोखा, आशुतोष शर्मा चोट के कारण बड़े मैच से बाहर

Ashutosh Sharma: रॉयल लंदन वनडे कप में भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे थे. अब आशुतोष को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. वह चोटिल होने के कारण बड़े मैच से बाहर हो गए हैं.

ashutosh sharma

आशुतोष शर्मा हुए चोटिल (Image: ANI)

Ashutosh Sharma: BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कई खिलाड़ी चोट से रिकवर कर रहे हैं. खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर कई बड़े सवाल उठे, जिसके बाद BCCI को आकर सफाई देनी पड़ी. अब चोटिल भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. रॉयल लंदन वनडे कप में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले आशुतोष शर्मा चोटिल होने के कारण आगामी मैच से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

आशुतोष शर्मा हुए चोटिल

आशुतोष शर्मा रॉयल लंदन वनडे कप में हैम्पशायर के लिए खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है. आशुतोष को ससेक्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी. यह खुलासा नहीं हुआ है कि उन्हें कहां चोट आई है और वह कब तक बाहर रहेंगे. खैर, वह डर्बीशर के खिलाफ आगामी मैच से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

हैम्पशायर ने अपने बयान में लिखा, ‘आशुतोष शर्मा रविवार को हुए मैच में चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज हैरी पेट्री को टीम में शामिल किया गया है, जो शुरुआती तीन मैचों में हैम्पशायर के लिए खेले थे.’ बता दें कि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी समेत कई भारतीय खिलाड़ी इस समय CoE में चोट से रिहैब कर रहे हैं. अब आशुतोष भी चोटिल हो गए हैं, जिन्हें हार्दिक पांड्या के बैकअप के लिए एक संभावित विकल्प माना जा रहा था.

विज्ञापन

हैम्पशायर के लिए आशुतोष शर्मा ने मचाया तहलका

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने हैम्पशायर के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 पारियों में बल्ले से 56 रन बनाए और गेंद से 14 विकेट अपने नाम किए, जिसमें एक 5 विकेट हॉल शामिल है. ह बल्ले की तुलना में गेंद से ज्यादा प्रभावित करने में सफल रहे हैं. हैम्पशायर अभी ग्रुप बी में चौथे स्थान पर हैं और टीम को उनकी कमी जरूर खलने वाली है. उनकी जगह लेने वाले हैरी पेट्री ने वनडे कप में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें वह कुल 3 विकेट झटकने में सफल हुए.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘जुरेल की जगह सरफराज को मौका दो…’, गॉल टेस्ट से पहले मोहम्मद कैफ ने उठाई बड़ी मांग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ