Gurnoor Brar Injury Concern: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट से जीत मिली. इंग्लैंड दौरा टीम इंडिया के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है. T20I सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दौरे पर कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं. T20I सीरीज में वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा चोटिल हो गए. इसी वजह से राणा की जगह वनडे स्क्वाड में प्रिंस यादव की एंट्री हुई. अब गुरनूर बरार की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी होगी.
पहले वनडे में गुरनूर बरार को लगी चोट
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 9 ओवरों में 61 रन देकर 2 विकेट झटके. बरार को कप्तान शुभमन गिल ने पारी के 48वें ओवर में गेंद थमाई. हालांकि, दौड़ते समय उन्हें अपने पैर में समस्या हुई और उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर तुरंत इशारा किया. भारतीय टीम के फिजियो ने आकर गुरनूर को चेक किया.
कुछ मिनटों तक फिजियो ने पिंडली और हैमस्ट्रिंग की स्ट्रेचिंग कर गुरनूर की तकलीफ कम करने की कोशिश की. भारतीय तेज गेंदबाज को इसके बाद मैदान से बाहर ले जाया गया. उनकी जगह अक्षर पटेल ने 48वां ओवर डाला. भारतीय टीम ने अब तक बरार की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया को बर्मिंघम में मिली जीत के ये 5 खिलाड़ी हैं हीरो, वनडे सीरीज में दिलाई शानदार शुरुआत
टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!
गुरनूर बरार की चोट टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है. पिछले कुछ हफ्तों में कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी चोटिल हुए हैं. हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या पहले ही चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. अब गुरनूर का चोटिल होना भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा होगा, क्योंकि डेब्यू के बाद से पंजाब के इस गेंदबाज ने लगातार प्रभावित किया है. लग रहा है कि बरार की चोट की जांच होगी. इसके बाद पता चलेगा कि वह अगले दो मैच खेल पाएंगे या सीरीज से बाहर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट के ‘फ्लॉप’ शो पर शुभमन गिल का बड़ा बयान! टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ जीत पर हुए गदगद
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
42 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines