IND vs ENG: टीम इंडिया को बर्मिंघम में मिली जीत के ये 5 खिलाड़ी हैं हीरो, वनडे सीरीज में दिलाई शानदार शुरुआत

IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बुरी तरह से हारी. जिसके बाद वनडे सीरीज को लेकर भी फैंस परेशान हो गए. टी-20 सीरीज में खेले 8 खिलाड़ी वनडे टीम का भी हिस्सा थे. हालांकि टी-20 सीरीज में खेले 3 खिलाड़ी ही वनडे में टीम इंडिया के हीरो बन गए.

Axar Patel and Washington Sundar
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन में जब उतरी, तो दबाव में नजर आ रही थी. हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम के ऊपर दबाव आ गया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में 5 खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मैच विनर की भूमिका निभाई है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2 / 6

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी में 9.5 ओवर फेंका और 62 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जिसके बाद मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 6

कप्तान शुभमन गिल ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. कप्तान गिल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 76 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी खेली. इसके अलावा गिल ने बहुत ही शानदार कप्तानी की है. (Pic Credit- Shubman Gill Instagram) 

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर4 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर फेंकते हुए सिर्फ 13 रन ही दिए. जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. अंत में सुंदर ने फॉर्म में वापसी कर ली है.  (Pic Credit- Washington Sundar Instagram)

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 5 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टी-20 सीरीज के दौरान फेल हो रहे थे. अब वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने शानदार वापसी की है. पहले वनडे मुकाबले में कृष्णा ने 10 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 6 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय के बाद वनडे में वापसी की. जहां पर उन्होंने 9 ओवरों में सिर्फ 31 रन देकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा. बुमराह के सामने इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से दबाव में खेल रहे थे. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन