IPL 2023: 'हमेशा गेंदबाजों का कप्तान रहूंगा...', प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री के बाद हार्दिक पांड्या ने क्यों कही ये बात, जानें

IPL 2023 GT vs SRH Hardik Pandya

IPL 2023 GT vs SRH Hardik Pandya

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से शिकस्त देकर प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री ली। पिछली सीजन की विजेता टाइटंस 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। जबकि सन राइजर्स हैदराबाद रेस से बाहर हो गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए। शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन राइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर जीटी के गेंदबाजों के आगे बुरी तरह बिखर गया।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी के आगे SRH टीम ढेर हो गई। शमी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 और मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं कप्तान पांड्या ने रिंकू सिंह ने 5 छक्के खाने वाले गेंदबाज यश दयाल को भी मौका दिया। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट निकाला। इस शानदार जीत के बाद पांड्या ने कहा कि वह हमेशा गेंदबाजों के कप्तान रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़िए – WTC Final से पहले स्टीव स्मिथ ने काउंटी क्रिकेट में बिखेरा जलवा, एक हाथ से लपका बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

हम सही मायने में प्लेऑफ के हकदार

पांड्या ने कहा- लगातार दो बार प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद लड़कों पर बहुत गर्व है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम सही मायने में प्लेऑफ के हकदार हैं। पांड्या ने आगे कहा- उम्मीदें होंगी और मेरे लिए ग्रुप के भीतर फोकस करना महत्वपूर्ण था। हमने कई अच्छी चीजें कीं, लेकिन कुछ कई गलतियां भी कीं। हम हमेशा खेल में बने रहे।

https://twitter.com/IPL/status/1658168493299335170

विज्ञापन

हमेशा गेंदबाजों का कप्तान रहूंगा

पांड्या ने गेंदबाजों की तारीफ कर कहा- गेंदबाज मेरे दिल के बहुत करीब हैं। कभी-कभी बल्लेबाज बहुत अधिक क्रेडिट लेते हैं, लेकिन मेरे लिए मैं हमेशा गेंदबाजों का कप्तान रहूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें वह श्रेय मिले जिसके वे हकदार हैं।

https://twitter.com/IPL/status/1658174712722362369

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1658171286907133952

और पढ़िए – MI vs LSG Preview: मुंबई और लखनऊ के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर, जानें पिच का मिजाज

पांड्या ने खुद नहीं की गेंदबाजी 

इस मैच में पांड्या ने खुद एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। जिस पर कमेंटेटर चर्चा करते नजर आए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि हो सकता है कि पांड्या को कोई समस्या हो, या फिर वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्होंने ये फैसला लिया हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ