Team India: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. पिछले कुछ महीनों में सिर्फ ट्रेड की खबरों में ही उनका नाम आ रहा था. इस बीच पांड्या के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आने वाले हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पांड्या अब जल्द ही टीम इंडिया के लिए दोबारा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इस अहम सीरीज से पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करने का पूरा प्रयास करेंगे.
इस सीरीज से वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या?
टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ ये सीरीज 13 सितंबर से खेला जाने वाला है. जहां पर इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी-20 सीरीज से कमबैक करके पांड्या एशियन गेम्स 2026 के लिए भी अपना दावा ठोकेंगे. जहां पर उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है, लेकिन इंजरी के कारण उस टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आईपीएल 2026 में पांड्या का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में वो धमाकेदार कमबैक करके गेंद और बल्ले दोनों से भी तहलका मचाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने दी बड़ी खुशखबरी! अब नौकरी पर नहीं है कोई खतरा
पांड्या को करना होगा शानदार प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट भी उनकी फिटनेस को लेकर परेशान रहती है. फिलहाल फिटनेस के साथ ही साथ पांड्या की फॉर्म भी चिंता का विषय है. हार्दिक के इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा. पांड्या की वापसी से टीम में बैलेंस भी और बेहतर हो सकता है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी पांडया बहुत ही अहम खिलाड़ी होने वाले हैं. जिसके कारण भी सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: आकाशदीप और मुकेश कुमार गंवा सकते हैं अपनी DSP की नौकरी, बिहार सरकार ने रखी बड़ी शर्त
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
27 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines