आकाशदीप और मुकेश कुमार गंवा सकते हैं अपनी DSP की नौकरी, बिहार सरकार ने रखी बड़ी शर्त

Akashdeep and Mukesh Kumar: बिहार के उभरते हुए सितारे आकाशदीप और मुकेश कुमार को हाल में ही डीएसपी की नौकरी मिली है. बिहार सरकार ने हाल में ही इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को नौकरी सौंपी है. अब उनकी नौकरी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

Mukesh Kumar and Akashdeep

Pic Credit- X

Akashdeep and Mukesh Kumar: बिहार की सरकार ने एक बड़े मंच पर अपने राज्य के 2 बड़े सुपरस्टार आकाशदीप और मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया था. जहां पर इन दोनों ही खिलाड़ियों को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीएसपी का नियुक्ति पत्र सौंपा था. अब नई खबर ने सभी को चौंका दिया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है. अगर लंबे समय तक बिहार पुलिस में इन दोनों को रहना है, तो सरकार की इस शर्त को मानना होगा. 

विज्ञापन

आकाशदीप और मुकेश कुमार की नौकरी पर है खतरा 

सासाराम के रहने वाले आकाशदीप और गोपालगंज के मुकेश कुमार मौजूदा समय में बिहार पुलिस में डीएसपी हैं. हालांकि अब बिहार सरकार ने उन खिलाड़ियों के सामने एक शर्त रखी है, जिन्हें हाल में ही सरकारी नौकरी मिली है. सरकार ने साफ कर दिया है कि खेल कोटे से सरकारी नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों को अगले 5 सालों तक अपने स्पोर्ट के सभी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा. ऐसे में अब आकाशदीप और मुकेश कुमार को अगले 5 सालों तक घरेलू क्रिकेट उस समय खेलना होगा, जब वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हो. अगर वो फिट होने के बाद भी ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी डीएसपी की नौकरी भी जा सकती है. दोनों एक साथ बिहार पुलिस के अधिकारियों से भी मिले थे.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के कप्तान ने दी टीम इंडिया को चेतावनी! अपने सबसे बड़े ‘हथियार’ से सावधान रहने की दी सलाह

इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं दोनों स्टार खिलाड़ी 

मौजूदा समय में आकाशदीप और मुकेश कुमार दोनों ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इंजरी के कारण आकाशदीप को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंजरी के कारण मौका नहीं मिला है. इंजरी की वजह से ही आकाशदीप आईपीएल 2026 में भी नहीं खेले थे. वहीं मुकेश कुमार इंजरी के कारण फिलहाल क्रिकेट से दूर है. बात इंटरनेशनल क्रिकेट की करें तो आकाशदीप सिंह ने पिछले साल भारत के लिए खेला था. वहीं मुकेश कुमार ने भारतीय टीम के लिए 2024 में आखिरी बार खेला था. उसके बाद से वो कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ