हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: कैमरे पर अभिषेक शर्मा का लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा, इस हरकत का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इस बीच अभिषेक शर्मा के साथ चौंकाने वाली घटना हुई है.

विज्ञापन
Abhishek Sharma

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने धमाकेदार कमबैक करके पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज किया. सनराइजर्स के कमबैक में सबसे बड़ा योगदान टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रहा है. राजस्थान के खिलाफ भी उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दी. हालांकि मैच खत्म होने के बाद होटल में एक लड़की ने उन्हें हाथ पकड़कर खींच लिया. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा 

राजस्थान के खिलाफ मैच जीतने के बाद जब अभिषेक शर्मा होटल में अपने रूम में जा रहे थे. उस समय एक लड़की ने उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया. जिसके बाद अभिषेक भी असहज नजर आ रहे थे. इतनी ही देर में वहां मौजूद होटल स्टाफ ने अभिषेक का हाथ छुड़ाया. इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मैच खत्म होने के बाद अक्सर टीम होटल में दोनों तरफ फैंस खड़े होते हैं. जिससे वापस लौट रहे खिलाड़ी कभी उनके साथ सेल्फी ले लेते हैं, तो वहीं कभी उन्हें ऑटोग्राफ मिल जाता है. ये लड़की भी इस तरह साइड में खड़ी थी. इस हरकत की वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच में क्या हार्दिक पांड्या की छिन जाएगी कप्तानी? जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली एक और जीत 

बात अगर मैच की करें तो टॉस हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 37 गेंदों में ही 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 103 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान की टीम ने 228 रन 20 ओवरों में ठोक दिए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19वें ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए तो वहीं ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी नाबाद 36 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें: ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, एक नए चेहरे को मिला मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola