WI vs ZIM: वेस्टइंडीज की बड़ी जीत ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, जिम्बाब्वे की शर्मनाक हार से कितना बदला पॉइंट्स टेबल?

WI vs ZIM: सुपर 8 में वेस्टइंडीज की टीम अपना पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरी. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों में ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मुकाबला जीत कर पॉइंट्स टेबल में खेल कर दिया है. टीम इंडिया की मुश्किलें भी अब बढ़ गई है

icc t20 world cup 2026 points table

icc t20 world cup 2026 points table

WI vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 254 रन ठोक दिए. जिसके बाद जिम्बाब्वे की टीम को 147 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. 107 रनों की बड़ी जीत के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया है. वेस्टइंडीज की इस जीत से टीम इंडिया को भी बड़ा नुकसान हुआ है.  

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल 

जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों से मिली जीत के बाद वेस्टइंडीज की टीम पॉइंट्स टेबल के ग्रुप 1 में टॉप पर आ गई है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है. टीम इंडिया को 76 रनों से हराने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास भी 2 अंक हैं. लेकिन वो नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज से पिछड़ गए हैं. अफ्रीका की टीम अब दूसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं टीम इंडिया तीसरे नंबर पर नजर आ रही है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत के बाद अब टीम इंडिया का भविष्य उनके हाथ में नहीं रह गया है. भारत को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने दोनों मुकाबले पहले जीतने होंगे. वहीं इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार जाए. अगर वेस्टइंडीज ने अफ्रीका को हरा दिया, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. 

यहां पर देखें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

ग्रुप 1

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1वेस्टइंडीज 1102+5.350W
2दक्षिण अफ्रीका110 2+3.800W
3भारत10 10-3.800L
4जिम्बाब्वे101 0-5.350L

ये भी पढ़ें: WI vs ZIM: रनों के लालच में क्रिकेट का नियम भूल गए शेरफेन रदरफोर्ड, अंपायर से कर दी अजीबोगरीब मांग

ग्रुप 2

विज्ञापन
टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड1102+2.550
न्यूजीलैंड10010.000
पाकिस्तान10010.000
श्रीलंका1010-2.550

ये भी पढ़ें: WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, हेटमायर और मोती ने बिखेरा जादू

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ