हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीसंत के सपोर्ट में उतरीं उनकी पत्नी, कमेंट करके गौतम गंभीर को सुनाई खरीखोटी

Gautam Gambhir Sreesanth Controversy: श्रीसंत और गौतम गंभीर की लड़ाई के बाद श्रीसंत की पत्नी गंभीर पर जमकर बरसी।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

Gautam Gambhir Sreesanth Controversy: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान हुई एस श्रीसंत और गौतम गंभीर की लड़ाई के बाद अब सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। मैच के दौरान हुई नोंकझोंक के बाद श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके गौतम गंभीर कई आरोप लगाए।

श्रीसंत ने बताया कि मैच के दौरान कैसे गौतम गंभीर ने उनके साथ बदतमीजी की और उनको मैच फिक्सर, मैच फिक्सर कई बार बोला। इस मामले में श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी की भी एंट्री हुई है। जिन्होंने गौतम गंभीर को काफी खरीखोटी सुनाई है।

ये भी पढ़ें:- लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भिड़ना गौतम गंभीर और श्रीसंत को पड़ सकता है भारी, बड़े एक्शन की हो रही तैयारी!

विज्ञापन

गौतम गंभीर पर भड़की श्रीसंत की पत्नी

श्रीसंत ने जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उस पर कमेंट करते हुए श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने लिखा कि “एक खिलाड़ी जो काफी समय तक श्री के साथ खेला है। उसने ऐसी हरकत की है। वो कितने नीचे तक गिर सकता है। परवरिश काफी मायने रखती है। जैसा व्यवहार मैदान पर श्रीसंत के साथ हुआ है वो काफी चौंकाने वाला है।”

इससे पहले श्रीसंत ने पोस्ट शेयर करके कहा था कि, “मैनें उनको एक भी अपशब्द नहीं बोला था। वो मुझको फिक्सर, फिक्सर कहते रहें, लेकिन मैं तब भी मुस्काराता रहा। जब बाकी खिलाड़ी और अंपायर गौतम गंभीर को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे तो वे लगातार फिक्सर बोलते रहें। मैने सिर्फ इतना बोला था कि आप क्या बोल रहे हैं?”

विज्ञापन

लीजेंड्स लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में इंडियन कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने थी। मैच में जब गुजरात की तरफ से श्रीसंत गेंदबाजी कर रहे थे तब उस वक्त सामने गौतम गंभीर थे। गंभीर ने श्रीसंत की दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका जड़ा।

जिसके बाद श्रीसंत, गौतम गंभीर की तरफ घुरने लगे थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच नोंकझोंक हो गई। हालांकि ये नोंकझोंक जल्द ही खत्म हो गई, लेकिन मैदान पर श्रीसंत के साथ जो हुआ वो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola