Gautam Gambhir Statement: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 406 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका भारत ने आसानी से पीछा कर लिया. इस मैच में भारत और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. मैच में कुल 811 रन बने, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेंदबाजों की क्या हालत हुई होगी. गौतम गंभीर ने इसी विषय में बात की और उनका मानना है कि इस तरह की पिचों पर गेंदबाजों के साथ नाइंसाफी होती है.
गौतम गंभीर ने मैच के बाद क्या कहा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में मैच खेला गया. इस मैदान पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली और बल्लेबाजों का दबदबा रहा. जॉन कैंपबेल, शे होप और आमिर जांगू के शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने 405 रन बना डाले. भारत की जीत के चांस बेहद कम नजर आ रहे थे, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले कभी इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया था. हालांकि, रोहित शर्मा की 101 रन और शुभमन गिल की 223 रनों की पारी के चलते भारत ने 43.3 ओवरों में ही 8 विकेट शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया.
मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर इस बात से खुश नहीं थे कि सिर्फ बल्लेबाजों को सपोर्ट मिला. उनका मानना है कि फैंस को भले ही मैच में मजा आया लेकिन गेंदबाजों के साथ एक तरह से अन्याय हुआ है. उन्होंने कहा, ‘यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी थी. मैं गेंद और बल्ले के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा देखना चाहता हूं. यह फैंस और ब्रॉडकास्टर्स के लिए अच्छा था लेकिन आपको गेंदबाजी के बारे में सोचना चाहिए. आपको उन्हें थोड़ा सपोर्ट देने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें:- India vs Sri Lanka Live: टीम इंडिया का ‘शतक’ हुआ पूरा, क्रीज पर ईशान किशन और अक्षर पटेल
रोहित-गिल के मुरीद हुए गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने भारत की जीत के बाद X पर पोस्ट डालते हुए रोहित शर्मा के शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक की तारीफ की. उनका मानना है कि सभी को भारत के ऐतिहासिक रन चेज पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने लिखा, ‘शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक देखने को मिला. रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा. निडर तरीके से क्रिकेट खेला. यह ऐसी जीत है, जिस पर गर्व होना चाहिए.’
कब होगा भारत का अगला मैच?
भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराकर 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. अभी एक और वनडे मैच बाकी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करके 3-0 से वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines