2027 के वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया के हेड कोच रहेंगे गौतम गंभीर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Gautam Gambhir: इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े हो रहे हैं. गंभीर का कार्यकाल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक है. हालांकि, इसके बाद भी गंभीर हेड कोच बने रह सकते हैं.

gautam gambhir

गौतम गंभीर को लेकर बड़ा अपडेट (Image: AI Generated/Edited)

Gautam Gambhir: भारतीय टीम को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में ‘शर्मनाक’ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम मैनेजमेंट और हेड कोच पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कई फैंस का मानना है कि गंभीर का जल्द ही टीम इंडिया से पत्ता भी कट सकता है. हालांकि, अब एक रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर सिर्फ 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी टीम इंडिया के हेड कोच बने रह सकते हैं. वो अपने कार्यकाल को कुछ और महीनों के लिए बढ़ाना चाहते हैं.

विज्ञापन

गौतम गंभीर वर्ल्ड कप के बाद भी रहेंगे कोच?

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर की नजर 2028 के LA ओलंपिक्स पर है. वो टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के लिए तैयार करना चाहते हैं और उनका लक्ष्य गोल मेडल है. गौतम गंभीर को अगर 2028 के LA ओलंपिक्स तक टीम इंडिया के साथ बने रहना है, तो उन्हें एक साल के कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन की जरूरत होगी. गंभीर का कार्यकाल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक है लेकिन रिपोर्ट से यह संकेत मिल रहे हैं कि वो एक साल और टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

गौतम गंभीर का अभी हेड कोच पद से हटना मुश्किल!

गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया. भारतीय टीम ने उनके कार्यकाल में एशिया कप भी जीता था. गंभीर का रिकॉर्ड अच्छा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI उनके प्रदर्शन का आकलन ट्रॉफियों के आधार पर करेगा. अगर गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप या वनडे वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया कर लेगी ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई!

2028 के LA ओलंपिक्स में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. टीम इंडिया को अगर सीधे इस टूर्नामेंट में जगह बनानी है, तो उन्हें दिसंबर 2026 तक एशिया की टॉप टीम बने रहना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भारतीय टीम को फिर क्वालीफाई करना होगा. ICC की T20I रैंकिंग पर टीम इंडिया की किस्मत पूरी तरह निर्भर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ