Gautam Gambhir Hosts Dinner: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. उन्होंने USA को 29 रन से हराया. हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरी है और शुरुआत में ही टीम ने कमाल कर दिया है. अब नई दिल्ली में होने वाले अगले मैच से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स को खास गिफ्ट दिया. उन्होंने अपने घर पर प्लेयर्स की महफिल बुलाई और भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दावत दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
गौतम गंभीर ने रखा स्पेशल डिनर
गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने घर खाने के लिए आमंत्रित किया. एनआई ने वीडियो जारी की, जिसमें गौतम गंभीर अपने घर आए. इसी बीच बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्य भी जमा हुए. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस दावत का हिस्सा बने. बाद में गंभीर ने एक-एक करके सभी खिलाड़ियों का खास डिनर के लिए स्वागत भी किया. बड़े टूर्नामेंट के बीच यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है.
आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी शर्त, सामने आया बड़ा अपडेट
यह पहला मौका नहीं है, जब गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की मेहमान नवाजी की हो. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भी गौतम गंभीर ने पूरे स्क्वाड को अपने घर बुलाया था.
नई दिल्ली में किसके खिलाफ होगा भारत का अगला मैच?
USA को हराने के बाद ब टीम इंडिया का अगला मुकाबला नामीबिया से होने वाला है. मुंबई के बाद अब नई दिल्ली में भारतीय टीम खेलती हुई नजर आएगी. 12 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे इस मैच का आयोजन होगा. बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पिछला मैच नहीं खेला था और अब सभी को उम्मीद है कि इस तेज गेंदबाज की टीम में वापसी होगी. भारत जीत के साथ आ रहा है. ऐसे में ज्यादा बदलावों की उम्मीद नहीं है.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के तीसरे दिन डेब्यू करने उतरेगी ये टीम, खेले जाएंगे 3 रोमांचक मुकाबले, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
भारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
32 mins ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
40 mins agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
42 mins agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
1 hr agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
1 hr agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
1 hr agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 hrs agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
3 hrs agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines