IND vs PAK: भारत से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी शर्त, सामने आया बड़ा अपडेट

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Update: भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भिड़ने वाले थे. लेकिन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ बैठक की थी.

भारत और पाकिस्तान विवाद

भारत और पाकिस्तान विवाद

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Update: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था. हालांकि पाकिस्तानी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए भारत के खिलाफ खेलने से मना किया था. 8 फरवरी को आईसीसी के वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा पाकिस्तान से बात करने के लिए लाहौर पहुंचे थे. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने 3 बड़ी शर्त रख दी है.

विज्ञापन

आईसीसी के सामने रखी 3 शर्त

एनडीवी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए आईसीसी के सामने 3 बड़ी शर्त रख दी है. सूत्रों के अनुसार, पीसीबी ने रविवार को लाहौर में आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान तीन मांगें रखीं. पाकिस्तान ने पहली मांग बांग्लादेश के लिए बढ़ा हुआ मुआवजे के अलावा टी20 विश्व कप से बाहर होने के बावजूद बांग्लादेश के लिए भागीदारी शुल्क और भविष्य में आईसीसी के किसी आयोजन की मेजबानी के अधिकार की मांग की है.

विज्ञापन

बता दें कि इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम भी शामिल थे. काफी देर तक आईसीसी के वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के आसिफ नजरुल के बीच चर्चा चली. बता दें कि पाकिस्तान आगामी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के अपने रुख से पीछे हट सकता है. आखिरी फैसला लेने से पहले नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से एक बार फिर मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान कर चुके हैं आगाज

भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर चुके हैं. भारत ने 7 फरवरी को यूएसए को 29 रनों से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की. भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप 2025 फाइनल में भिड़े थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ