हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गंभीर के विदेशी गुरु ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, क्या टीम इंडिया में होने वाली है वंडर बॉय की एंट्री?

Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बहुत ही कम समय में स्टार बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए वो मौजूदा समय में सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. अब गौतम गंभीर के विदेशी गुरु ने भी इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है. ये विदेशी गुरु आईपीएल में भी नजर आया था.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi IPL

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम अभी ट्रॉफी के पास भी बहुत करीब नजर आ रही है. राजस्थान की इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रहा है. सूर्यवंशी बहुत ही कम समय में आईपीएल की भी जान बन गए हैं. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के विदेशी गुरु ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. टीम इंडिया में भी जल्द ही उन्हें मौका मिल सकता है. 

जस्टिन लैंगर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ 

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर ने अब वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिंकडिन पर पोस्ट करके लिखा, ‘पिछले हफ्ते मैंने वो किया, जो मैंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ 2 ही बार किया है. मैंने एक और खिलाड़ी से अपने साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया. पहली बार मैंने ऐसा अपने बचपन के एएफएल हीरो दक्षिण अफ्रीका के स्टीफेन माइकल के साथ कुछ साल पहले ऑप्टस स्टेडियम में किया था, तो अब मैंने ऐसा बिहार के एक गांव से आने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से ऐसा अनुरोध किया.’ 

इस बारे में आगे जस्टिन लैंगर ने लिखा, ‘सूर्यवंशी ने मैदान के हर हिस्से में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बॉलरों के होश उड़ा दिए. वह आईपीएल में 53 छक्के (हैदराबाद से मैच से पहले तक) जड़ चुके हैं. यह टी20 क्रिकेट इतिहास के किसी भी टूर्नामेंट में दूसरी छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है. (वैभव अब गेल से आगे निकल चुके हैं ) वह टी20 में शतक बनाने  वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वह सिर्फ 15 साल के हैं. इस खेल में 35 साल गुजारने के बाद जिस तरह वैभव खेलते हैं, मुझे भरोसा नहीं होता. मैंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा नहीं देखा. कुछ ऐसा ही वैभव ने इलिमिनेटर मैच में कर दिखाया.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की ताकत का असली राज आया सामने, अपने फेवरेट खाने का कर दिया त्याग

गौतम गंभीर की मदद कर चुके हैं लैंगर 

जब गौतम गंभीर बतौर बल्लेबाज बुरे दौर से गुजर रहे थे. उस समय उन्होंने जस्टिन लैंगर से मदद ली थी. गंभीर के जाने के बाद जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच बने. वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए जस्टिन लैंगर ने आगे लिखा, ‘इसने मुझे ‘टैलेंट’ के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. यह एक एक ऐसा शब्द जिसे हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और सबसे कम समझते हैं. पिछले हफ्ते जब वैभव भारत में धमाल मचा रहे थे, तब मेलबर्न में स्कॉट पेंडलेबरी नाम का एक 38 वर्षीय खिलाड़ी अपना 433वां मैच खेलने और वीएफएल/एएफएल का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर था. दो खिलाड़ी, दो महाद्वीप. और एक ही शब्द की दो बिल्कुल अलग परिभाषाएं.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL की रातों-रात ब्रांड वैल्यू हो जाएगी दोगुनी! क्या BCCI और जय शाह मानेंगे ललित मोदी की ये सलाह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola