Gautam Gambhir Apologised Brendon McCullum: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अक्सर अपनी निडर और बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चा में रहते हैं। आईपीएल के दौरान उनका एग्रेशन और क्रिकेट फील्ड पर उनकी लड़ाई सुर्खियां बटोरती हैं। अब इसी कड़ी में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से माफी मांग रहे हैं। दरअसल गौतम ने यह माफी किसी ताजे मामले के लिए नहीं बल्कि 12 साल पुराने एक वाकये को याद करते हुए मांगी है। गौतम गंभीर की कप्तानी में जब केकेआर ने आईपीएल 2012 का खिताब जीता था यह मामला तब का है।
क्यों गौतम गंभीर को मांगनी पड़ी माफी?
दरअसल यह मामला तब का है जब गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2012 के फाइनल में पहुंच गई थी। वहीं उसके सामने चुनौती थी उस वक्त की सबसे खतरनाक टीम चेन्नई सुपर किंग्स की। उस फाइनल मुकाबले में केकेआर को लक्ष्मीपति बालाजी की इंजरी के कारण एक फोर्स चेंज करना पड़ा था। मैकुलम उस केकेआर की टीम का हिस्सा थे और गंभीर को मजबूरन बालाजी की जगह ब्रेट ली को लाना पड़ा था। उस वक्त भी ऐसा नियम था कि चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं। तो टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए उन्होंने मैकुलम को बाहर किया था तो मनविंदर बिसला ने गंभीर के साथ पारी की शुरुआत की थी।
गंभीर का यह मूव वैसे टीम के काम आया था और यही बिसला टीम के लिए जीत के हीरो भी बने थे। लेकिन मैकुलम को बाहर करने के लिए उन्होंने कप्तान होते हुए भी उनसे माफी मांगी थी। गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस वाकये के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक कप्तान सिर्फ शाबाशी के लिए नहीं होता है, ना ही यह कि हमेशा सफलता का क्रेडिट ले जाएं। बल्कि बतौर लीडर या कप्तान आपको कभी-कभी ऐसी स्थिति में आना पड़ता है जिसका आपको सामना करना पड़ता है।
पूरी टीम के सामने मांगी गंभीर ने माफी?
इस पूरे मामले को याद करते हुए गंभीर ने बताया कि उन्होंने पूरी टीम के सामने मैकुलम से माफी मांगी थी। उन्होंने बताया कि वह बोले,’मैंने फाइनल मुकाबले से पूर्व चेपॉक जाने से पहले पूरी टीम के सामने ब्रेंडन मैकुलम को सॉरी कहा था। मैंने कहा था कि आई एम रियली रियली सॉरी कि मुझे आपको ड्रॉप करना पड़ा। इसका कारण आपका परफॉर्मेंस नहीं है बल्कि कारण है हमारा कॉम्बिनेशन।’
गंभीर ने आगे कहा कि कोई भी ऐसा नहीं करना चाहता है। लेकिन आपके अंदर हिम्मत होनी चाहिए। मेरे अंदर हिम्मत थी और मैंने पूरी टीम के सामने उनसे माफी मांगी थी। माफी मांगने में कोई बुराई नहीं होती है। मेरे अंदर इसे लेकर एक अफसोस था कि मैंने सभी से शायद उनसे कम्यूनिकेट नहीं किया।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS Final: पाकिस्तान U19 World Cup से बाहर, फाइनल में सीनियर्स का बदला लेने उतरेंगे युवा शेर
यह भी पढ़ें- क्या दो गुट में बंट गई टीम इंडिया? वर्ल्ड कप और IPL से पहले भारतीय टीम में फूट की अटकलें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines