हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं, मुंबई इंडियंस ने दिया बड़ा हिंट

Diwali 2026: आज भारत में दिवाली मना रहा है. जिसमें सभी एक दूसरे को इस त्यौहार की बधाई दे रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी और आईपीएल फ्रेंचाइजियां भी इस त्यौहार की शुभकामनाएं दे रही हैं. जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ही साथ जय शाह का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन
Diwali 2026 में भारतीय क्रिकेटरों ने दी फैंस को शुभकामनाएं (Pic Credit- jay shah and Rajasthan Royals X)

Diwali 2026: 8 नवंबर 2026 को भारत में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी इस पर्व की शुभकामनाएं अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दे रहे हैं. जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर बीसीसीआई से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शामिल है. मुंबई इंडियंस ने इस त्यौहार की बधाई देते हुए आईपीएल 2027 को लेकर एक बड़ा हिंट भी दिया है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी बधाई दी है. 

भारतीय क्रिकेटरों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं 

मुंबई इंडियंस ने दिवाली की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की ही तस्वीर नहीं लगाई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि पांड्या का ट्रेड अब कन्फर्म हो गया है. आईसीसी के प्रेसिडेंट जय शाह ने इस त्यौहार की बधाई देते हुए कहा, ‘रोशनी का यह त्योहार शांति, तरक्की और खुशहाली से भरा भविष्य बनाने के हमारे इरादे को और मजबूत करे. सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ 

हेड कोच गौतम गंभीर ने भी दिवाली की बधाई देते हुए कहा, हम बड़ा जीतने के लिए खेलते हैं. एक अरब दिल!!! हैप्पी दिवाली.’ बीसीसीआई ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा, ‘सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ पार्थिव पटेल ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा, ‘कुछ परंपराएं कभी पुरानी नहीं होतीं और कुछ पल यादें बन जाते हैं जिन्हें हम हमेशा अपने साथ रखते हैं. थोड़ी सी रोशनी, ढेर सारा प्यार और वो लोग जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.’ 

विज्ञापन

यहां पर देखें सभी खिलाड़ियों के पोस्ट

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: तीसरे वनडे मैच में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बल्लेबाजों को करना होगा कमबैक

ये भी पढ़ें: IPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली, इस ऑक्शन में 3 खिलाड़ियों पर होगी नजरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola