Vaibhav Sooryavanshi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले एक बार जान लें नेटवर्थ

Vaibhav Sooryavanshi Net Worth: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वो धमाल मचाते नजर आ सकते हैं. इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि वैभव की नेटवर्थ कितनी है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi Net Worth: भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है. आईपीएल 2026 में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दुनिया को हैरान कर दिया है. इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की की है और आयरलैंड के खिलाफ मैच में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं. सोशल मीडिया पर उनके बारे में लोग कई बातें लगातार सर्च कर रहे हैं जिसमें से सबसे ज्यादा उनकी नेटवर्थ सर्च की जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि वो कितना कमा रहे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ कितनी है?

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.10 करोड़ में खरीदा था. उस सीजन में उनको टीम की तरफ से ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन 7 मैच खेलते हुए उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए थे. इसी के साथ आईपीएल 2026 के बाद अब उनके पास बड़ी-बड़ी ब्रांड डील भी आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल उनकी नेट वर्थ 7 से 10 करोड़ के बीच में आंकी जा रही है. महज 15 साल की उम्र में वो करोड़ों के मालिक हो गए हैं. 

वैभव के घर की कीमत कितनी है?

वैभव सूर्यवंशी अपने पुश्तैनी घर में ही रहते हैं. गुलाबी रंग के इस घर की कीमत लगभग 40 से 60 लाख के बीच मानी जा रही है. इसी के साथ कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक 2-3 करोड़ की कीमत का फ्लैट खरीदा है लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसी के साथ गाड़ियों की बात करें तो उनके पास आईपीएल में जीती टाटा कर्व ईवी और मर्सिडीज बेंज गाड़ी है.

विज्ञापन

BCCI से भी मिलेगी सैलरी

वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ में जल्द ही इजाफा होने वाला है. टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद अगले साल उनको बीसीसीआई की तरफ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जाएगा. उनको ग्रेड बी या ग्रेड सी में जगह मिल सकती है. ग्रेड बी में रहने वाले खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से सालाना 3 करोड़ तो वहीं ग्रेड सी में रहने पर 1 करोड़ मिस सकते हैं. इसी के साथ हर मैच खेलने की फीस अलग से उनको मिलेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ