6,6,6,6,0,6… एक ओवर में 6 छक्के जड़ने से चूका ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर, 262 के स्ट्राइक रेट से मचाया तहलका

Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मेजर क्रिकेट लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेले गए मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 5 छक्के जड़े. आइए आपको भी बताते हैं मैच का हाल

AI Generated Image

AI Generated Image

विज्ञापन

Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मेजर क्रिकेट लीग में धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वो लीग में सीटल ओर्कस की तरफ से खेलते हैं. वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 262 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस पारी में उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कारनामा किया. इयान हॉलैंड के एक ओवर में उनके पास 6 छक्के जड़ने का मौका था लेकिन वो चूक गए. पहली 4 गेंदों पर छक्के लगाने के बाद पांचवी गेंद पर वो हिट नहीं लगा पाए लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर छक्का जड़ा. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर सीटल ओर्कस की टीम ने मैच में आसान जीत हासिल की है.

स्टोइनिस ने जड़ डाले एक ओवर में 5 छक्के

मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे तो टीम के खाते में 138 रन थे. स्टोइनिस ने शुरुआती गेंद से ही बड़े हिट्स लगाने की शुरुआत कर दी. उनका बल्ला इस मैच में आग उगलता हुआ नजर आया. पारी के 17वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए उतरे इयान हॉलैंड पर स्टोइनिस हावी होते नजर आए. उन्होंने पहली ही गेंद से छक्के लगाने की शुरुआत कर दी. इस ओवर में उन्होंने 5 छक्के जड़े. मार्कस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में 42 रनों की पारी खेल डाली. इस पारी में उनके बल्ले से 6 छक्के निकले और उन्होंने केवल 6 रन दौड़कर पूरे किए. इसी के साथ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 ओवर में महज 20 रन खर्च किए और 1 विकेट भी चटकाया. 

विज्ञापन

स्टोइनिस की टीम ने जीता मुकाबला

सीटल ओर्कस और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुए इस मैच में स्टोइनिस की कप्तानी वाली ओर्कस ने 88 रनों के अंतर से जीत दर्ज की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटल ओर्कस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 227 रनों की स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली वाशिंगटन की टीम केवल 139 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ