---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वैभव सूर्यवंशी नहीं तोड़ पाएंगे पाकिस्तान क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में डेब्यू के बाद भी अधूरा रह जाएगा ‘सपना’

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. इस मैच में वैभव के पास कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर करने का मौका होगा. हालांकि वो एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं. वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. हालांकि 15 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में…

वैभव नहीं तोड़ पाएंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन रजा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. उन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. साल 1996 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. तब से लेकर अब तक कोई भी टेस्ट प्लेइंग नेशन का खिलाड़ी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. नॉन टेस्ट प्लेइंग नेशन में ये रिकॉर्ड रोमानिया के मारियन घेरासिम के नाम दर्ज है. उन्होंने 14 साल 16 दिन की उम्र में अपनी टीम के लिए इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. 

---विज्ञापन---

आयरलैंड के खिलाफ मिलेगा डेब्यू का मौका?

वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड के खिलाफ मैच में डेब्यू करना तय नजर नहीं आ रहा है. टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है और मैनेजमेंट अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर बदलाव नहीं करना चाहेगी. ऐसे में वैभव का डेब्यू होगा ये दावे के साथ कहना अभी सही नहीं होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए नजर आने वाली है. पहली बार टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. 

ये भी पढ़िए- ENG vs NZ: निर्णायक टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगे 2 बड़े झटके, अचानक प्लेइंग 11 बाहर हुए पिछली जीत के हीरो 

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2026 11:08 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola